India News MP (इंडिया न्यूज़) मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन हो गया। दरअसल, सोमवार को मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर पिता से मुलाकात की थी। वहीं मंगलवार शाम को सीएम के पिता का निधन उज्जैन में हो गया है।

सीएम मोहन यादव की अस्पताल में मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह से बीमार थे।जरअसल उनका इलाज फ्रीगंज स्थित अस्पताल में हो रहा था। ऐसे में उनके बेटे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव अस्पताल में मिलने पहुंचे थे। वहीं सोमवार को अस्पताल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और महाआर्यमन भी मिलने पंहुचे थे।

100 साल की उम्र में निधन

जानकारी के अनुसार, लगभग 100 साल की उम्र में पूनमचंद यादव का निधन हो गया। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के सीएम का स्वास्थय ठीक नहीं चल रहा था। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं मंगवार रात 8 बजे अंतिम सांस ली। फिलहाल प्रदेश के सीएम भोपाल से इंदौर पहुंच रहे हैं।

युद्ध के बाद महाराजा बने युधिष्ठिर का मंत्रिमंडल था इतना खास, प्रत्येक को दिया गया था खास काम?

एक चीयरलीडर की वजह से सुसाइड करने जा रहे थे मोहम्मद शमी! भारतीय तेज गेंदबाज की कहानी जान सब हैरान