इंडिया न्यूज, भोपाल:
Madhya Pradesh Incident मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आज दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब पर नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक तीन के शव बरामद कर लिए गए थे और चौथे बच्चे के शव की तलाश जारी थी। रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी थी।
जानकारी के अनुसार घटना का शिकार हुए दो बच्चे सगे भाई हैं और दो बच्चियां उनकी रिश्ते की बहनें हैं। चारों बच्चे Amagohan गांव के रहने वाले हैं। शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम Amagohan में यह घटना हुई। तालाब में आम तौर पर पानी कम रहता है। इस बार रुका हुआ पानी होने और बारिश में ज्यादा पानी बरसने से गहराई ज्यादा हो गई थी। चारों नहाते-नहाते गहराई में चले गए। इससे यह हादसा हुआ।
डूबने वाले चारों बच्चों 12 से 16 साल के हैं। निखिल पिता (16) प्रतीक (14) आयशा (12) और कशिश (16) हादसे का शिकार हुए हैं। सगे भाइयों में निखिल और प्रतीक हैं। इनके पिता प्रदीप सरकारी अस्पताल में वार्ड बॉय हैं। आयशा और कशिश प्रदीप की बहनों की बेटियां हैं।
Read More : UP Incident उत्पीड़न से आजिज महिला बैंक अफसर ने दी जान
Read More : PM Modi आर्थिक अपराधियों को वापस लाने की पूरी कोशिश