India News (इंडिया न्यूज), Mahakaleshwar Temple: मध्य प्रदेश में उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का त्रिनेत्र स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया। इस दिव्य दर्शन को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर परिसर “जय महाकाल” के उद्घोष से गूंज उठा।

महाकाल का विशेष श्रृंगार

आज सुबह 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट खुलते ही भगवान का पंचामृत अभिषेक किया गया। पंचामृत में दूध, दही, शहद, शक्कर और घी से स्नान कराने के बाद महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को भांग, त्रिपुंड, चंद्र और बेलपत्र से सजाया गया, जिसके बाद उन्हें महानिर्वाणी अखाड़े के साधुओं द्वारा भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर बाबा के दर्शन करते रहे।

भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद में जमकर हुई फायरिंग, चार थानों की पुलिस बल ने संभाला मोर्चा

क्ल पक्ष की प्रथमा तिथि

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह माघ शुक्ल पक्ष की प्रथमा तिथि गुरुवार को भगवान महाकाल प्रातः 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेने के बाद मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद भस्म आरती संपन्न कर बाबा को कपूर आरती समर्पित की गई। श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति भाव से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप ने सभी का मन मोह लिया।

नवागत प्रशासक ने संभाला कार्यभार

आज भस्म आरती में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के नवागत प्रशासक प्रथम कौशिक ने भी भाग लिया। आरती के बाद उन्होंने मंदिर प्रशासनिक कार्यालय पहुंचकर प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल और सुरक्षा अधिकारी हेमलता पाटीदार ने उनका स्वागत किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने किए दर्शन

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने भी दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए और विधिवत पूजन किया। दर्शन के बाद उन्होंने बताया कि महाकाल के आशीर्वाद से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और वह बार-बार यहां आकर दर्शन करने की कामना करती हैं।

करोड़ों की संपत्ति मामले में DRI की एंट्री, स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए सौरभ