इंडिया न्यूज, भोपाल:
भोपाल के कोहेफिजा थाना इलाके के स्टेट बैंक चौराहे पर लगे मोबाइल टावर पर एक युवक चढ़ (Man climbs mobile tower) गया। वह टावर में तिरंगा लहराते हुए मांग करता रहा कि अयोध्या नगर बाजार के पास के दारू के अड्डे को हटाया जाए। इसके साथ ही राजधानी में मंत्री विधायकों के बंगले छोटे किए जाएं। युवक को देखने टावर के नीचे लोगों की भीड़ लग गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस उससे नीचे उतरने के लिए मिन्नतें करती रही, लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं हुआ। मंगलवार शाम करीब पांच बजे युवक को लोगों ने टावर पर चढ़ता देख पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस से वह अपनी मांगों के निवारण पर अड़ा रहा। शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि युवक अपना नाम अर्जुन जज्जाल बता रहा है। वह भानपुर का रहने वाला है। पुलिस उसे उतारने का प्रयास कर रही है।
Must Read:- AIMIM Chief असदुद्दीन ओवैसी के घर में तोड़फोड़