India News MP(इंडिया न्यूज)Mohan Yadav On PM Modi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे के एक दिवसीय दौरे पर थे। पुणे में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित थीम पार्क शिव सृष्टि का दौरा किया। उन्होंने रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी संस्था द्वारा ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर और उनका लोक कल्याणकारी सुशासन’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय परिचर्चा में भाग लिया और कार्यक्रम को संबोधित किया।

साल के अंतिम सूर्य ग्रहण से इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क, आप भी जान लें वरना हो सकती है परेशानी

शिवाजी महाराज को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत सनातन संस्कृति और महान विचारों के लिए जाना जाता है, जिसने हमेशा दुनिया को प्रेरणा दी है। इस संस्कृति के प्रतीक शिवाजी महाराज की जय-जयकार करते हुए हमें गर्व महसूस होता है।

उन्होंने कहा कि महाराज शिवाजी का जीवन अद्वितीय था। उन्होंने अत्याचारियों को बड़ा सबक सिखाया। साधारण लोगों को संगठित करना और उन्हें असाधारण बनाना असाधारण व्यक्तित्व का ही काम हो सकता है और वह व्यक्तित्व शिवाजी महाराज का है। उन्होंने कहा कि महाराज शिवाजी ने जो आशा और अपेक्षा की थी, उसी आशा और अपेक्षा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी आगे बढ़ रहे हैं। नौसेना का नया ध्वज आजादी के तुरंत बाद आ जाना चाहिए था, लेकिन यह हमारा सौभाग्य है कि नौसेना का ध्वज आजादी के बाद पहली बार आया है और महाराज शिवाजी को याद किया गया है।

अहिल्या बाई ने फहराया सनातन संस्कृति का परचम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुझे खुशी है कि हम महारानी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती मना रहे हैं। मुगल काल में अहिल्या बाई ने न केवल मंदिरों और तीर्थस्थलों का जीर्णोद्धार कराया, बल्कि देशभर में धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश भी फैलाया। बनारस से लेकर सोमनाथ और मानसरोवर तक उनका योगदान अमिट है। लोकमाता अहिल्या बाई ने अपने अद्वितीय शासनकाल में सनातन संस्कृति का परचम फहराया।

उन्होंने कहा कि आज जब हम बनारस जाते हैं तो बाबा विश्वनाथ के धाम में जाकर पूजा करने का मौका मिलता है, अगर वो मौका हमें किसी ने दिया तो वो अहिल्या माता ने दिया, उस मंदिर को देवस्थान बनाया गया, ये अहिल्या माता की ही देन है, क्योंकि उस कालखंड में हमारे अपने देवस्थान नष्ट कर दिए गए थे। सीएम मोहन ने कहा, “मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच अद्भुत रिश्ता है, अहिल्याबाई जी आपकी बेटी और हमारी बहू हैं. अहिल्या माता की जो भूमिका देखने को मिली वो अद्भुत है। हमारे बीच सूर्य की तरह चमकने वाली अहिल्याबाई होल्कर का सभी सितारों में विशेष स्थान है. मैं उन्हें बार-बार नमन करता हूं।’

UP Cabinet Decisions Today: योगी कैबिनेट ने युवाओं-किसानों को दिया बड़ा तोहफा, 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर ; जानें क्या-क्या हुआ?