Hindi News / Madhya Pradesh / Mp Construction Demolished Administration Looking For Bulldozer After Republic Day In Chhatarpur Know The Whole Matter India News

MP Construction Demolished: छतरपुर में पथराव के बाद प्रशासन की बुलडोजर करवाई, जानिए पूरा मामला

India News (इंडिया न्यूज), MP Construction Demolished: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पैगंबर मोहम्मद पर महंत रामगिरी महाराज की कथित विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में हुए हंगामे के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को कोतवाली थाने पर विरोध प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने पथराव कर दिया, जिसमें थाना प्रभारी और 2 […]

BY: Veshali Dhanik • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), MP Construction Demolished: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पैगंबर मोहम्मद पर महंत रामगिरी महाराज की कथित विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में हुए हंगामे के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को कोतवाली थाने पर विरोध प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने पथराव कर दिया, जिसमें थाना प्रभारी और 2 कांस्टेबल घायल हो गए।

मुख्य आरोपियों के अवैध निर्माण ध्वस्त

घटना के अगले दिन, जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर मुख्य आरोपियों के अवैध निर्माणों को ढहा दिया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि 150 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जिसमें 3 से 4 मुख्य संदिग्धों की पहचान कर ली गई है।

पहलगाम अटैक को युवक ने बताया BJP की साजिश, मचा बवाल तो पुलिस ने लिया ऐसा तगड़ा एक्शन, याद रखेंगी सात पुश्तें!

MP Construction Demolished

CM यादव की सख्त चेतावनी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की और सोशल मीडिया पर लिखा, “मध्य प्रदेश ‘शांति का प्रदेश’ है, यहां कानून तोड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रतिबद्धता

प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

Also Read:

Tags:

India newsIndia News Madhya PradeshIndia News Madhya Pradesh NewsMP India news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue