India News (इंडिया न्यूज) MP Crime:  मध्य प्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पश्चिम ग्वालियर में एक गर्भवती महिला की तीसरी मंजिल से गिरने की घटना सामने आई है। इसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई।  वहीं घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बता दें कि एक गर्भवती महिला के तीसरी मंजिल से गिरने का मामला सामने आया है। घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला के ससुराल वालों का आरोप है कि पति, उसकी पहली पत्नी, सास और दो सालियों ने मिलकर यह साजिश रची है।

पुलिस घटना की जांच में जुटी

वहीं जानकारी के अनुसार पहली पत्नी दिवाली के दिन घर आई थी। इस बात को लेकर पत्नी का पति से दूसरी बार झगड़ा हुआ था। पति ने धोखे से दूसरी महिला से शादी कर ली थी। इसके बाद परिवार घर में ताला लगाकर सामान ले गया।  फिलहास पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Himachal Political: हिमाचल कांग्रेस ने की अपने पदाधिकारियों पर बड़ी कार्यवाही, पार्टी के इस नेता…

Korba News: छत्तीसगढ़ में शव छोड़कर वापस लौटते समय 20 फीट नीचे गिरी एम्बुलेंस, 4 हुए घायल