India News MP (इंडिया न्यूज) Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बकरी घूरने को लेकर जमकर बवाल हो गया। दरअसल, 72 साल बुजुर्ग महिला की एक युवक पिटाई कर घायल कर दिया है। वहीं मामले का केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरु कर दी गई है।

बकरी घूरने पर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, यह मामला रांझी थाना क्षेत्र का है। यह घटना 22 अगस्त की बताई जा रही है। दरअसल, यहां 72 साल महिला खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर घूम रही थी। इस दौरान महिला की नजर बाहर बंधी बकरी की तरफ गई तो देखा की उसे एक युवक घूर रहा है।

युवक ने लाठी से की पिटाई

बुजुर्ग महिला ने उस युवक से पूछ की वह बकरी क्यों घूर रहा है। बस इसी बात युवक महिला से उलझ गया ऐर इसके बाद गाली देने लगा इससे महिला ने विरोध किया तो युवक ने महिला की लाठी से पिटाई कर दी। इससे महिला घायल हो गई।

नातिन को जान से मारने की धमकी

वहीं महिला को पिटता देख उसकी नातिन बचाने आई तो उसे भी गाली दी साथ ही उसे बी जान से मारने की धमकी दी। वहीं घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है। वहीं बुजुर्ग महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Dausa News: बांध में नहाते समय डूबा बच्चा, 21 दिन से लापता मानकर ढूंढ रही थी पुलिस