India News MP (इंडिया न्यूज़), MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में गांववालों ने 2 चोरों को बकरी चुराते पकड़ लिया। जिसके बाद चोरों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। बात यही खत्म नहीं हुई, गांववालों ने दोनों चोरों को बैठाकर उनकी आधी मूंछ भी काट दी। जिसके बाद दोनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ भी कि है।
जानें पूरा मामला
बता दें कि मामला देहरी गांव का है। गांव के राधेश्याम, विष्णु गुर्जर और भगवती बाई जंगल में बकरियों को चरा रहे थे। तभी कुछ देर के लिए बकरियों को जंगल में छोड़कर तीनों वहां से चले गए थे। इसी दौरान 2 चोर बाइक से आए और उन्होंने बकरी उठा ली और भागने लगे गये। उसी समय गांववालों ने चोरों को देख लिया और शोर मचाने लगें। उन्होंने चोरों को रोकने की कोशिश भी कि, लेकिन दोनों तेजी से भाग गयें। इसी बीच गांववालों ने बकरी चोर की जानकारी नजदीकी गांव लालपुरिया में दी।
गांववालों ने किया चोरों का ये हाल
आपकों बता दें कि लालपुरिया गांव में लोगों ने चोर को पकड़ लिया था और बकरी को अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद पीछे से देहरी गांव के लोग भी आ गए और गांववालों ने चोरों को जमकर पीटा। पीटने के बाद चोरों को बिठाकर उनके बाल काटे गए और आधी मूंछ भी काट दी गई।
पुलिस ने दोनों चोरों को किया अरेस्ट
बता दें कि गांववालों ने पुलिस को कॉल कर दिया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोरों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों ही चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस दोनों चोरों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ महीनों पहले राजस्थान की सीमा से सटे राजगढ़ जिले के गांवों में भी पशु चोरी के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इन चोरियों में भी इन्हीं दोनों चोरों का हाथ तो नहीं है।
Read More: Ajmer News: प्रशासन की लापरवाही ने ली पूर्व फौजी की जान, पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत