India News MP (इंडिया न्यूज़),MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के मालथौन में 1 झोलाछाप डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा कर से 70 साल के वृद्ध महिला की मौत का मामला निकलकर सामने आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटना के बाद क्लिनिक संचालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि नगर में स्थित दिव्य रत्न होम्यो क्लिनिक लंबे समय से चल रहा था। वार्ड नंबर 06 निवासी तुलसाबाई पति जीवन रैकवार जो गले में दर्द और हल्के फीवर से पीड़ित थीं, उपचार के लिए आई थीं, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने क्लिनिक को सील कर मृतका का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका के पुत्र मानसिंह रैकवार ने डॉक्टर पर बड़ा आरोप लगाते हुए बताया कि डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उनकी मां की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद क्लिनिक संचालक मनीष कुमार बौद्ध भाग गया है।
झोलाछाप डॉक्टरों की खोजबीन की थी
आपको बता दें कि यह भी उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी सागर की टीम और मालथौन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर नगर के सभी झोलाछाप डॉक्टरों की तलाश की थी, लेकिन उस समय सिर्फ 3 झोलाछाप डॉक्टरों को ढूंढकर उन पर कार्रवाई हुई थी।
Shimla: यें है हिमाचल के नए मुख्य न्यायाधीश, 25 सितंबर को राजभवन में लेंगे शपथ