होम / MP News: मजदूरी करने आई महिला के साथ बड़ा हादसा! तलाब में नहाते वक्त महिला की मौत

MP News: मजदूरी करने आई महिला के साथ बड़ा हादसा! तलाब में नहाते वक्त महिला की मौत

Deepika Tiwari • LAST UPDATED : October 28, 2024, 7:17 pm IST

India News(इंडिया न्यूज) MP News: गुरसरांय थाना क्षेत्र के सिरवो गांव में मजदूरी करने आई महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह नहाने गई थी। तभी उसका पैर फिसल गया। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 परिवार के साथ मजदूरी

मध्य प्रदेश के जतारा थाने के कुंवरपुरा गांव निवासी विनोद की पत्नी क्रांति अपने परिवार के साथ मजदूरी करती थी। वह गांव के कुछ लोगों के लिए फसल काटने आई थी। सोमवार को पैसे मिलने के बाद सभी को अपने गांव जाना था। दोपहर में वह अपनी रिश्तेदार माया के साथ गांव में खेत पर बने तालाब में नहाने गई थी। इसी बीच अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह गहराई में डूबने लगी। जिससे पास में खड़ी माया जोर से चीखी। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया।

 पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसका शव पानी से बाहर निकाला गया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दिवाली का त्योहार मनाने अपने घर

महिला मजदूर की शादी महज एक वर्ष पूर्व हुई थी। सिरवो गांव स्थित तालाब में डूबने से उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने बताया कि फसल काटने के लिए क्रांति अपने गांव के लोगों के साथ काम करने आई थी। सभी को मजदूरी मिल गई थी और वे लोग दिवाली का त्योहार मनाने अपने घर जा रहे थे। इसके पहले क्रांति नहाने गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया गया कि क्रांति की शादी महज एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसका छह माह का बच्चा भी है।

जिसने Bangladesh में मचाई थी तबाही उसी को फायदा पहुंचा रहा यूनुस सरकार, Sheikh Hasina के देश छोड़ने के बाद भारत का हाल बदहाल

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.