India News MP (इंडिया न्यूज) MP Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के गांव वालो ने प्रशासन से पुल बनाने की मांग की थी। मगर जब किसी ने गांव वालो की मांग को नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने खुद ही बांस-बल्लियों से पुल बना लिया। अब इस पुल से लोग आने-जाने के लिए उपयोग कर रहे हैं।
52 किलोमीटर गांव पहुंचने के लिए मेढ से होकर गुजरना
दरअसल, सीधी जिले के रामपुर जनपद के गांव डिठौरा में एक ऐसा जगह है यहां न पुल है और न ही कोई सड़क है।इससे लोग काफी परेशान हैं। जिला मुख्यालय से लगभग 52 किलोमीटर गांव पहुंचने के लिए मेढ से होकर गुजरना पड़ता है। यह मेढ न तो पक्का है और नहीं लोगों के लिए सुरक्षित है। यहां पुल और सड़क न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
MP Crime news: मध्य प्रदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत! सिर पर चोट के निशान
मजबूर होकर पुल का निर्माण
डिठौरा में लगभग 30 से 35 घर हैं, इसमें करीब 100 से अधिक लोग रहते हैं। मगर यहां अभी तक कोई पुल का निर्माण नहीं हुआ है। इससे परेशान ग्रामीणों ने मजबूर होकर पुल का निर्माण खुद कर लिया है। फिलहाल इस पुल से आना-जाना बेहद जोखिम भरा है। वहीं इससे कभी भी एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जानकारी के मुताबिक
बांस और लकड़ियों से गांव वालों ने पुल बना लिया है। वहीं इस पुल के नीचे गहरी खाई और पानी भी भरा हुआ है।
MP Damoh News: निदान वाटरफॉल में डूबे युवक का अब तक नहीं मिला कोई सुराग, टीम की तलाश जारी