India News (इंडिया न्यूज), MP Tax Department: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने एक बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई का शिकार इंदौर के प्रमुख मीडिया हाउस के मालिक और उद्योगपति हृदेश दीक्षित बने। विभाग ने हृदेश दीक्षित के बालाजी विहार और महू नाका स्थित ठिकानों पर छापा मारा, जिसमें स्थानीय पुलिस की भी मदद ली गई।

क्या है पूरा मामला

यह छापेमारी सुबह के समय की गई, और इसमें विभाग ने इंदौर के नवलखा क्षेत्र में कई अन्य स्थानों पर भी तफ्तीश की। अधिकारियों ने मीडिया हाउस के दस्तावेजों और संपत्तियों की गहन जांच की। सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग की टीम ने यह कार्रवाई कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए की है। हालांकि, इस मामले में अभी तक हृदेश दीक्षित के संबंध में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

अब तक की सबसे बड़ी जांच

इस रेड को इंदौर में अब तक की सबसे बड़ी जांच माना जा रहा है, जो मीडिया हाउस से जुड़े बड़े उद्योगपतियों पर की गई है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जो आगे की जांच में मददगार साबित हो सकते हैं। मीडिया हाउस और उद्योगपति के खिलाफ यह कार्रवाई स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। जांच के दौरान विभाग को कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं, जो वित्तीय अपराधों से जुड़े मामलों को उजागर कर सकती हैं।

MP में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा फरमान! मांगों को लेकर 15 हजार से अधिक डॉक्टर करेंगे हड़ताल, जाने क्या है वजह…