India News MP (इंडिया न्यूज) MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सगाई टूटने पर लड़की पक्ष भड़क गया। इससे नाराज लड़की पक्ष के तीन लोगों ने मौका मिलते ही लड़के के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी, इसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता, भाई और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

घटना ग्वालियर के श्रीराम कॉलोनी अयोध्या नगरी की है। यहां रहने वाले आदेश परिहार की सगाई आठ महीने पहले बड़ेरा गांव निवासी रंजना से हुई थी। सगाई के बाद दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात करने लगे। जब युवक के परिजनों को पता चला कि लड़की रिश्तेदारों के यहां काफी आती-जाती रहती है तो उन्होंने उसे रोकना शुरू कर दिया। यह बात लड़की, उसके पिता और भाई को बुरी लगी तो उन्होंने सगाई तोड़ दी। सगाई तोड़ने पर वर और वधू पक्ष में विवाद हो गया।

गोली युवक के पेट में लगी

विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की के पिता ने मन ही मन एक भयानक रंजिश को अंजाम देने की ठान ली। उसने लड़की के भाई और अन्य लोगों के साथ मिलकर लड़के को गोली मारने का प्लान बना लिया। बुधवार देर रात जब युवक अपने घर में अकेला सो रहा था, तभी अशोक परिहार, उसका बेटा सोनू और एक अन्य युवक घर में घुस आए। आरोपियों ने युवक को देखते ही गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे मरा समझकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

MP News: दुनिया का ऐसा गरीब जिसकी सलाना कमाई सिर्फ 2 रुपया! जानें क्यों नहीं मिली सरकारी सुविधा

MP News: गरबा को लेकर बड़ी गाइडलाइन, करना होगा ये काम नहीं तो..