India News (इंडिया न्यूज), MP Weather News Today: गातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अब एक नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिससे प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 18 मार्च से प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जो 21 मार्च तक जारी रह सकती है।

बारिश और ठंडी हवाओं का असर

राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में हल्की ठंडक महसूस की गई और रात में ठंडी हवाओं का असर दिखा। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव नए पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के प्रभाव से हुआ है, जो आने वाले दिनों में और सक्रिय हो सकता है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश पन्ना जिले में हुई, जहां 2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में फिर से बारिश होने की संभावना है।

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें की जारी, यहां जानें क्या है आपके शहर का भाव?

प्रदेश के तापमान में बदलाव

बीते दो दिनों में राज्य के अधिकतर शहरों के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि, कुछ जिलों में अभी भी गर्मी बनी हुई है। रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म स्थान मंडला रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, चित्रकूट में 38.1 डिग्री, खरगोन में 37.6 डिग्री और खंडवा में 37.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

भोपाल में न्यूनतम तापमान सबसे कम

प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में भोपाल का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। यहां पारा 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा, उज्जैन में 18.5 डिग्री, ग्वालियर में 19 डिग्री और इंदौर में 19.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

21 मार्च तक बनी रहेगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन की सक्रियता के कारण प्रदेश में 21 मार्च तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। खासकर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और इंदौर संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 18 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!