Hindi News / Madhya Pradesh / Mp Weather News Today Relief Will Be Available After The Increasing Heat And Scorching Sun Possibility Of Snowfall And Rain Know What Is The Imd Alert

MP Weather News Today: बढ़ती गर्मी और कड़क धूप के बाद मिलेगी राहत! बर्फबारी और बारिश की संभावना, जाने क्या है IMD का अलर्ट

India News (इंडिया न्यूज), MP Weather News Today: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बाद अब कई शहरों में ठंडक महसूस की जा रही है। राजधानी भोपाल समेत कई स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

BY: Shagun Chaurasia • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), MP Weather News Today: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बाद अब कई शहरों में ठंडक महसूस की जा रही है। राजधानी भोपाल समेत कई स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नर्मदापुरम में 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे ठंडी रात शहडोल के कल्याणपुर में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

ठंडी हवाओं का असर

इन दिनों प्रदेश में उत्तरी हवाओं का प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 1 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। अगले 48 घंटे में मध्य महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा।

बकरे की देने जा रहे बलि, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, मौत के कुएं में जा गिरे 6 लोग, मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

MP Weather News Today मध्य प्रदेश मौसम समाचार आज

बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने 1 से 3 अप्रैल के बीच प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। हालांकि, इस बदलाव के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

मार्च के आखिरी दिनों में भोपाल का तापमान आमतौर पर 40 डिग्री के पार चला जाता है। हालांकि, इस बार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। वहीं, रात का तापमान 16.8 डिग्री तक गिर गया। ग्वालियर संभाग में भी तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट देखी गई।

कहां कितना तापमान

नर्मदापुरम में सबसे अधिक 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में 38.7 डिग्री, खरगोन में 38.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 38 डिग्री और बालाघाट के मलाजखंड में 37.5 डिग्री तापमान रहा। रविवार को भोपाल और जबलपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा, जबकि ग्वालियर में 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर और उज्जैन में सबसे अधिक 36.8 डिग्री तापमान रहा।

आने वाले दिनों में तापमान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट जारी रह सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ मौसम सुहाना हो सकता है, लेकिन अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद तापमान दोबारा बढ़ने की संभावना है।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 31 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!

Tags:

MP Weather News Today:
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue