संबंधित खबरें
हिंदू लड़के से शादी के लिए बदला धर्म, महादेव के सामने लिए 7 फेरे, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश
चुपके-चुपके गर्लफ्रेंड के घर पहुंचे साहब, तय किया 400 KM का सफर, पति की पड़ी नजर,दोनों को कर दिया घर में लॉक…
बीच रोड पर पिट गए नेताजी, खींंचते-खींचते एसपी ऑफिस लेकर गई महिला, जानें क्या है पूरा मामला
इंदौर में कार से टक्कर के बाद युवती ने दिखाया ऐसा साहस की लोग हुए Fan! खुद चढ़कर रोकी गाड़ी और फिर…
हवाओं ने बदला रुख, दस्तक देने लगी गर्मी, जानें ताजा अपडेट
रायसेन में कलेक्टर और राज्य मंत्री के बीच बड़ा बवाल! क्या हुआ ऐसा कि मंत्री ने की जनता से ये अपील
MP Weather Update
India News (इंडिया न्यूज), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इन दिनों ठंड का असर तेज हो गया है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश शहरों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को भोपाल में ठंडी हवाओं का असर साफ देखा गया, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कई शहरों में दिन और रात के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। भोपाल में गुरुवार से ही सर्द हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया है, और शुक्रवार को यह और तेज हो गई।
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ठंडा तापमान नीमच जिले के मरूखेड़ा में दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा मंडला में 10 डिग्री, पचमढ़ी में 10.2 डिग्री, और ग्वालियर में 10.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
जनवरी का अंतिम सप्ताह हर साल ठंड के चरम पर होता है। इस बार भी यही पैटर्न दोहराया जा रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 10 वर्षों में जनवरी के महीने में छह बार न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। इस बार 8 जनवरी को 3.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन था।
भोपाल में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम 13.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, इंदौर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम 13.5 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में ठंड के और बढ़ने के संकेत हैं, जिससे लोग गर्म कपड़ों में सिमटने को मजबूर हैं।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.