India News (इंडिया न्यूज),MP Weather Update: मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर गुरुवार को प्रमुख रूप से बादलों के रूप में देखा गया। राज्य के अधिकांश जिलों में दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे, जिससे गुलाबी ठंड का असर बढ़ता नजर आया।

अगले 24 घंटों में तापमान में गिरावट की संभावना

राजधानी भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल के राइटर ने प्रमोद प्रेमी और उनके साथियों के विरुद्ध दर्ज कराया FIR , जानें मामला?

मौसम में ठंडक महसूस की गई

विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष दीपावली से पहले ही प्रदेश में ठंड का असर देखने को मिल रहा है, जो आमतौर पर दीपावली के बाद होता था। भोपाल में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहने के कारण सूरज ढलते ही तापमान में गिरावट देखी गई, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की गई। इसके साथ ही, सुबह के समय हल्की धुंध भी नजर आई।

मौसम में दिखा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। खासकर दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के ग्वालियर शहर में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में रात का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी प्रकार मंडला में 15.3 डिग्री सेल्सियस और छिंदवाड़ा में 16.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में मौसम का यह उतार-चढ़ाव चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के चलते देखने को मिल रहा है, जो ठंड की शुरुआत को और तेज कर सकता है। अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में कब बढ़ेगी ठंड? नवंबर से शुरू होगा गुलाबी मौसम