संबंधित खबरें
जबलपुर हाईकोर्ट से नीतीश भारद्वाज को झटका, जानें क्या था पूरा विवाद
भागवत के बयान पर उबल रही सियासत, CM मोहन यादव की एंट्री
पति की प्रेमिका की हत्या करने वाली महिला को आजीवन कारावास
जीतू पटवारी ने टीआई की लगा दी क्लास, जानें क्या है पूरा मामला
मोहन यादव सरकार के खिलाफ आज से सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी, जानें आंदोलन की वजह
ब्रेक फेल! महाकाल का दर्शन करने इंदौर से आए थे छात्र,हादसे के बाद भीड़ भड़क उठी
India News (इंडिया न्यूज), MP Weather Update: मध्य प्रदेश इस समय कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान में भारी गिरावट आई है। विशेष रूप से इंदौर, जो देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में प्रसिद्ध है, यहां दिन का पारा 5 डिग्री से भी कम गिर गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, जिससे रात का न्यूनतम तापमान और गिर सकता है।
जीभ का ऐसा रंग बताएगा कैसी चल रही है आपकी सेहत…जानें कब करें तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क?
सोमवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल के मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। सुबह से ही ठंड बढ़ने लगी और दिन व रात के तापमान में गिरावट आई। ग्वालियर और चंबल संभाग के कई जिलों में बर्फीली हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश के पांच बड़े शहरों में सबसे कम था। वहीं, ग्वालियर में 10.8 डिग्री, इंदौर में 11.4 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री और जबलपुर में 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण तापमान में और गिरावट आई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। प्रदेश के कुछ अन्य शहरों में भी तापमान में भारी गिरावट आई है। पिपरसमा (शिवपुरी) में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री, मरूखेडा (नीमच) में 7.4 डिग्री, और राजगढ़ में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.