India News (इंडिया न्यूज), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। दक्षिण से आ रही गर्म हवाओं ने प्रदेश का तापमान बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के पास एक प्रेरित चक्रवात सक्रिय होने के कारण उत्तरी ठंडी हवा प्रदेश में नहीं पहुंच पा रही है। इससे दिन में तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि, देर रात और सुबह के समय हल्की ठंडक बनी हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटे तक मौसम इसी तरह रहेगा। लेकिन इसके बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड एक बार फिर लौट सकती है। खासकर वैलेंटाइन डे के आसपास ठंड का नया दौर आ सकता है।
MP Weather Update
सोमवार और मंगलवार की रात प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रीवा और शहडोल संभाग के जिलों का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। नर्मदापुरम के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा शाजापुर के गिरवर में 8.7 डिग्री, सीहोर में 9.2 डिग्री, रायसेन में 10.1 डिग्री और राजगढ़ में 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
भोपाल में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 11.6 डिग्री दर्ज हुआ। इंदौर में 29.8 डिग्री अधिकतम और 14.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। जबलपुर में 30.6 डिग्री अधिकतम और 13.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। ग्वालियर में 31.5 डिग्री अधिकतम और 11.3 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा, जबकि यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 266 तक पहुंच गया, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। उज्जैन में AQI 87 के साथ मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा।
भारतीय मूल की महिला बनी अमेरिका की नई राष्ट्रीय खुफिया निदेशक, 18 एजेंसियों के संभालेंगी कमान