India News MP (इंडिया न्यूज़) President Draupadi Murmu : मध्य प्रदेश के इंदौर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिन के दौरे पर आ रही हैं। यहां दो दिन के कर्यक्रम में शामिल होंगी। वहीं इस दौरे को लेकर प्रशासन और नगर निगम की तैज हो गई है। 18 सिंतबर को इंदौर पहुचेंगी वहीं 19 सिंतबर को सुबह महाकाल का दर्शन करेंगी इसके बाद दोपहर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के समाहरोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के आगमन पर महिला अफसरों की डयूटी

दरअसल, कार्यक्रम को लेकर सरकारी महकमा अलर्ट हो गया है। वहीं जिला प्रशासन, पुलिस, विश्वविद्यालय और नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। वहीं जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति के आगमन पर महिला अफसरों को डयूटी पर लगाया जा रहा है।

राष्ट्रपति मुर्मु का यह तीसरा इंदौर दौरा

वहीं राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मु का यह तीसरा दौरा इंदौर का होगा। वहीं जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मु इंदौर के बीसीसी 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होने आई थी। वहीं दूसरी बार इंदौर में स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में 27 सिंतबर को आई थी। वहीं राष्ट्रपति का इस बार तीसरा दौरा 18 और 19 सितंबर को है।

और कितना बेरहम होगा बांग्लादेश, पैगंबर मोहम्मद के नाम पर 15 साल के हिंदू लड़के के लिए आया खतरनाक फरमान

शरीर को घुन की तरह खा जाता है Loneliness, जानलेवा बीमारियों का बनाता है शिकार