India News (इंडिया न्यूज), MP News: सरकारी भर्ती को लेकर कांग्रेस सांसद और नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला किया है। साथ राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। राहुल ने अपने पोस्ट में लिखा कि भाजपा भारत के युवाओं का बिल्कुल एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है, उनका भविष्य मिटा रही है। सरकारी भर्ती में विफलता बड़ा अन्याय है। पहले तो भर्ती नहीं निकलती। भर्ती निकल जाए तो एग्जाम समय पर नहीं होते। एग्जाम हो तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं और जब युवा न्याय मांगते हैं तब उनकी आवाज को बेरहमी से कुचला जाता है।

PM Modi Rally: ‘चाहता तो मैं भी अपने लिए शीशमहल…’ दिल्ली में झुग्गियों की जगह पक्के घर! मोदी ने स्वाभिमान अपार्टमेंट का किया उद्घाटन

छात्रों की लड़ाई में हम साथ

राहुल ने युवाओं के हक में आवाज उठाते हुए अपने पोस्ट में लिखा कि हाल ही में UP, बिहार की घटनाओं के बाद अब मध्यप्रदेश में MPPSC में हुई गड़बड़ी का विरोध कर रहे दो छात्रों को जेल में डाल दिया गया है। वो भी तब जब मुख्यमंत्री ने खुद छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। BJP की सरकार ने छात्रों के भरोसे को तोड़ा है और लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंटा है। छात्रों के अधिकार की लड़ाई में हम उनके साथ हैं। भाजपा को देश के युवाओं के हक की आवाज किसी कीमत पर दबाने नहीं देंगे।

Cancer के जिगरी दोस्त से कम नहीं ये 2 फूड्स, पहले बनाते है शरीर में जानलेवा गांठ, कैंसर डाइटिशियंस तक ने किया दांवा!

सरकार झूठे प्रकरण तुरंत वापस लें

आपको बता दें कि BPSC, MPPSC परीक्षा में हुई अनियमितताओं और अपनी मांगों को लेकर छात्र अपने तरीके से आंदोलन कर रहे थे। राहुल ने छात्रों के समर्थन में यह बात कही है। इसी के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया है कि अराजकता और अन्याय मोहन सरकार की कार्यशैली के मुख्य अंग हैं। बाबा साहब के संविधान और लोकतंत्र से इन्हें सख्त नफरत है। MPPSC की अनियमितताओं और अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्र को जेल भेजना मोहन सरकार के अन्याय की पराकाष्ठा है। मोहन सरकार इन पर लादे गए झूठे प्रकरण तुरंत वापस लें।