होम / Sex Racket Busted कैसे 200 लड़कियों को बना दिया कॉलगर्ल

Sex Racket Busted कैसे 200 लड़कियों को बना दिया कॉलगर्ल

India News Editor • LAST UPDATED : October 4, 2021, 8:06 am IST
Sex Racket Busted : How 200 Girls Were Made Call Girls In Madhya Pradesh
इंडिया न्यूज, मध्यप्रदेश
इंदौर में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ का मामला सामने आया है। इस सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड मुनीर उर्फ मुनीरूल ने मामले का खुलासा कर बताया कि वह पूरे भारत में बांग्लादेशी लड़कियों को सप्लाई करता था। अब तक 200 लड़कियों को को इस दलदल में झोंक चुका है। मुख्य आरोपी बांग्लादेशी तस्कर मुनीर को पुलिस ने सूरत से अपनी गिरफ्त में लिया है।

Sex Racket Busted : 75 लड़कियों से की शादी

बांग्लादेश के जसोर निवासी मुनीर ने बताया कि वह अभी 75 लड़कियों से शादी कर चुका है। इन बांग्लादेश लड़कियों को पोरस बॉर्डर पर नाले के रास्ते उन्हें भारत की सीमा में भेजता था। भारत में एजेंट्स से मिलकर वह लड़कियों को सप्लाई करता था। इसके बाद यहां उन लड़कियों की तस्करी अलग-अलग शहरों में की जाती थी।

Sex Racket Busted : दो शहरों में दी जाती थी लड़कियों कोे ट्रेनिंग 

बांग्लादेश से आने के बाद लड़कियों को कोलकाता में रखा जाता था। यहां उन्हें ट्रेनिंग दी जाती थी। उनके स्टैंडर्ड को बेहतर किया जाता था। इसके बाद दूसरी ट्रेनिंग मुंबई में होती थी। फिर डिमांड के अनुसार लड़कियों की सप्लाई कर दी जाती थी।
Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.