India News MP (इंडिया न्यूज़),Shivpuri Double Murder Case: एमपी के शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र से खतरनाक मामला सामने आया है। जहां विजय और अजय नाम के दो भाईओं की निर्मम हत्या का दी गई। इस हादसे के बाद पुलिस हत्याओं की तलाश में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि विजय घावरी और उसका छोटा भाई अजय लंबे समय से कृषि मंडी क्षेत्र में मीट की दुकान चलाते थे। इसी बीच उनके ही समुदाय के शेर सिंह का कुछ दिन पहले इलाके में कारोबार बंद हो गया। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। हत्या से दो-तीन दिन पहले दोनों पक्षों के बीच मामूली झगड़ा हुआ था।

CM Mohan Yadav: महाकाल के दरबार पहुंचे CM मोहन यादव, अब शिवभक्तों को मिलेगी विशेष सुविधा

शेर सिंह के परिवार से हुई बहस

\रविवार 1 सितंबर को शेर सिंह के परिवार की अजय और विजय से बहस हो गई, जिसके बाद शेर सिंह और उसके परिवार के सदस्यों ने दोनों भाइयों पर उनके घर के बाहर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जब दोनों भाई हमले से अधमरे हो गए तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। मामले को लेकर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने कहा कि मृतक के परिवार के सदस्यों ने शेर सिंह और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें सौरभ, अमर, मनीष, संतोष, सागर और शेर सिंह समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं। पुलिस ने मामले के संबंध में पूछताछ के लिए कई लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

BJP Membership Campaign: CM मोहन यादव आज लेंगे पार्टी कि सदस्यता, प्रत्येक कार्यकर्ता बनाएगा 100 सदस्य