India News (इंडिया न्यूज),MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर के चरगवां थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां एक तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी में जा गिरी। आपको बता दें इस भयानक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीँ दो बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कहा जा रहा है कि कार सवार लोग एक बकरे की बलि देने जा रहे थे। हैरानी की बात यह रही कि कार में सवार बकरा इस भीषण हादसे में बिलकुल सलामत है।
mp accident news
दरअसल, चरगवां थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि इस हादसे के चार लोग शिकार हुए और उनकी मौत हो गई। वहीँ दो घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दो बाकि घायलों को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत गंभीर है, लेकिन वो होश में हैं। पुलिस के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग देवता को बकरे की प्रतीकात्मक बलि चढ़ाने जा रहे थे। हैरानी की बात यह रही कि इस हादसे में बकरा सुरक्षित बच गया।
जानकारी के मुताबिक ये घटना दोपहर करीब 3.30 बजे की बताई जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके वालों ने पुलिस को सारी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो अन्य को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।घायलों की हालत गंभीर है लेकिन वे होश में हैं। वहीँ पुलिस ने जानकारी दी कि ‘कार में सवार लोग एक बकरा भी ले जा रहे थे। ऐसा लगता है कि वे पास के देवता को बकरे की प्रतीकात्मक भेंट देने के बाद लौट रहे थे।क्योंकि सभी लोग एक ही समुदाय के थे।