India News(इंडिया न्यूज़), Madhya Pradesh Weather News Today: यूपी से लेकर हरियाणा तक आज होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीँ मध्य प्रदेश भी इस समय होली के रंगों से रंगा हुआ है। मध्य प्रदेश में आज सारा दिन लोग गली-मुहल्ले से लेकर सड़कों तक एक दूसरे को रंग लगाएंगे और होली का खूबसूरत त्यौहार मनाएंगे। लेकिन प्रदेशभर में होली के रंग खलने से पहले मौसम ने अपना रंग बदल लिया है। प्रदेश में इस समय पारा हाई है और तेज धुप ने लोगों को परेशान किया हुआ है। तेज धुप के चलते कई जिलों में गर्मी ने बुरा हाल किया हुआ है।
madhya pradesh weather
प्रदेश में होली के दिन पारा हाई रहने की संभावना है। वहीँ आसपास के राज्यों में तपिश बढ़ने के चलते मध्य प्रदेश के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेशभर में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। आने वाले दो तीन दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, मध्य प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 3 दिनों से पारा 37 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है। गुरुवार को दिन का तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया गया. जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा।
हरियाणा में बरसेंगे ओले, बारिश का सिलसिला रहेगा जारी, जानिए कब बदलेंगे मौसम के हाल