होम / Cruise Drug case नवाब मलिक के आरोपों पर मोहित कंबोज का पलटवार, बोले शाहरुख खान और पूजा ददलानी भी सामने आकर रखें अपनी बात

Cruise Drug case नवाब मलिक के आरोपों पर मोहित कंबोज का पलटवार, बोले शाहरुख खान और पूजा ददलानी भी सामने आकर रखें अपनी बात

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : November 7, 2021, 2:39 pm IST

Cruise Drug case
इंडिया न्यूज, मुम्बई:

क्रूज ड्रग्स केस में जहां एक ओर रोज नए खुलासे हो रहे हैं तो वहीं इस मामले में अब सियासी तीर भी खूब चल रहे हैं। इस मामले में आज सुबह ही महराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा कार्यकर्त्ता पर मोहित कंबोज को मास्टरमाइंड बताया और आरोप लगाया था कि मोहित कंबोज पर 1100 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।

वहीं अब अपने ऊपर लगे इन आरोपों पर मोहित कंबोज ने पलटवार किया है और कहा कि नवाब मलिक के पास 3 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास कुर्ला में जमीन और जूहू में कई प्रोजेक्ट्स हैं। मैंने जो नवाब मलिक और सुनील पाटिल के बीच बातचीत होने के आरोप लगाए थे, उसे उन्होंने मान लिया है।

मोहित ने कहा कि मैंने जब पाटिल और उन पर आरोप लगाए तब नवाब मलिक अचानक उठ खड़े हुए और मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगा दिए। मोहित कंबोज ने नवाब मलिक को डरा हुआ बताकर ये भी कहा कि शाहरुख खान और पूजा ददलानी को डरना नहीं चाहिए और सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए।

आरोपों का जवाब नहीं दे रहे अजित पवार

कंबोज ने कहा कि मैं ये लड़ाई अकेले लड़ रहा हूं और बीजेपी के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर रहा हूं। इतना ही नहीं, मोहित कंबोज ने सवाल उठाते हुए कहा कि सुनील पाटिल कहां गायब है? मैं पिछले 5 साल से होटल ललित नहीं गया हूं। मैं अभी भी पूर्व गृह मंत्री और अजित पवार पर आरोप लगा हूं लेकिन वो उसका जवाब नहीं दे रहे हैं। कंबोज ने दावा किया कि अनिल देशमुख दाऊद के गुर्गे चिंकू पठान से मिले थे जो म्याऊं-म्याऊं ड्रग का धंधा करता है।

Also Read : दिल्ली सरकार ने बढ़ाई फ्री राशन योजना

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT