होम / महाराष्ट्र के मंत्री व शिवसेना के इस नेता पर ईडी के छापे

महाराष्ट्र के मंत्री व शिवसेना के इस नेता पर ईडी के छापे

India News Desk • LAST UPDATED : May 26, 2022, 11:56 am IST

इंडिया न्यूज, मुंबई (Ed Raids At Maharashtra): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता के ठिकानों पर छापे मारे। करोड़ों रुपए की रिश्वत लेने के साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और पुणे में मंत्री अनिल परब के सात ठिकानों पर ईडी की अब भी कार्रवाई जारी है। परब पर ईडी ने मनी लांन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान ईडी के हाथ कई सबूत लगे हैं।

जमीन की खरीद-फरोख्त के लिए 1 करोड़ रिश्वत का आरोप

अनिल परब पर जमीन की खरीद-फरोख्त के लिए 1 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। इस संबंध में वर्ष 2019 में परब के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। मुंबई के केबल आपरेटर सदानंद कदम को वर्ष 2020 में 1.10 करोड़ रुपए में यह जमीन बेच दी गई थी।

अंबानी परिवार को दी गई धमकी में आया था परब का नाम

गौरतलब है कि अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी में भी अनिल परब का नाम आ चुका है। मुंबई पुलिस के पूर्व एपीआई सचिन वाजे ने परब पर कई आरोप लगाए थे। मंत्री पद पर रहते उन पर सबसे बड़ा आरोप करोड़ों रुपए की रिश्वत लेने का है। जानकारी के मुताबिक वह ट्रांसफर-पोस्टिंग में रिश्वत लेते थे।

इस मामले में भी हुआ था समन, अब तक 5 से ज्यादा बार समन

अनिल परब को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख व अन्य के खिलाफ दर्ज मनी लान्ड्रिंग केस में भी समन किया गया था। इसके अलावा इस मामले में उन्हें पांच से ज्यादा समन जारी हुए थे, इसलिए वह पहले भी ईडी के सूची में रहे हैं। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने देशमुख पर 100 करोड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद ईडी के साथ सीबीआई ने उन पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।

Ed Raids At Maharashtra

ये भी पढ़े : यासीन मलिक को उम्रकैद, कश्मीर घाटी में बढ़ाई सुरक्षा, इन मामलों में है दोषी…

ये भी पढ़े : जेल में क्लर्क की नौकरी करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us:-  Twitter Facebook

 

 

Tags:

लेटेस्ट खबरें