होम / Mumbai: जन्मदिन पर दोस्तों ने की पार्टी, बिल शेयर करने पर हुआ विवाद फिर हुई हत्या

Mumbai: जन्मदिन पर दोस्तों ने की पार्टी, बिल शेयर करने पर हुआ विवाद फिर हुई हत्या

Roshan Kumar • LAST UPDATED : June 6, 2023, 10:46 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Mumbai, मुंबई: एक 20 वर्षीय युवक की उसके चार दोस्तों ने हत्या कर दी थी। चारों में से दो लड़के नाबालिग है। जिस लड़के की हत्या हुई उसके जन्मदिन की पार्टी थी। पार्टी के बाद खाने के बिल साझा करने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद लड़के की हत्या कर दी गई। घटना मुंबई (Mumbai) के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र की है।

  • 31 मई की घटना
  • 10 हजार का आया था बिल
  • शिवाजी नगर इलाके की घटना

पुलिस ने कहा कि हत्या के बाद पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से दो को जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक का 31 मई को जन्मदिन था, जिसको लेकर उसने डाबे पर पार्टी रखी। बिल करीब 10 हजार का रुपये का आया। पीड़ित के दोस्तों ने बाद में पैसे देने की बात कही इसलिए उसने अकेले बिल चुका दिया। बाद में जब उसने दोस्तों से पैसे मांगे तो उन्होंने मना कर दिया और धमकी दी।

31 मई की रात हत्या

31 मई की रात करीब 8 बजे गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में पीड़ित अपने अन्य दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहा था तो चारों आरोपियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को बुरी तरह पीटा और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के तुरंत बाद दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया था। अन्य फरार आरोपी अहमदाबाद से पकड़े गए।

यह भी पढ़े-

लेटेस्ट खबरें