होम / मुंबई में महिला के साथ हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में महिला के साथ हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

India News Editor • LAST UPDATED : September 10, 2021, 4:42 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
मुंबई के साकीनाका इलाके में एक टेंपो के अंदर 34 साल की एक महिला के साथ बलात्कार किया गया और बेरहमी से उस पर हमला किया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुिलस ने आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। प्ािुलस ने बताया कि शुरूआती जांच के अनुसार, महिला के साथ बलात्कार किया गया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई। अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है। पुिलस अधिकारी ने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है। दिसंबर 2012 में एक युवती- जिसे बाद में ‘निर्भया’ कहा गया- के साथ दिल्ली में चलती बस के अंदर निर्दयता से सामूहिक बलात्कार और हमला किया गया। इससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया। कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। साकीनाका में महिला के साथ हैवानियत को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा दिखाया। इस दौरान लोगों ने आरोपी के खिलाफ फांसी दिए जाने की मांग की। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस पर भी गुस्सा जाहिर किया।

लेटेस्ट खबरें

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को हत्या की आशंका थी! भोजन में जहर देने का लगाया था आरोप
Arvind Kejriwal: यौन उत्पीड़न मामले में LG का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, CM ने रोका थी आरोपी की फाइल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के चाचा रहे उपराष्ट्रपति, जानिए हिस्ट्रीशीटर के परिवार की पूरी कहानी
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को 32 साल बाद हुई थी पहली सजा, जानें माफिया से राजनेता बनने की कहानी
Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
ADVERTISEMENT