होम / Ayodhya Lights Festivals आज पुष्पक विमान से आयोध्या पहुंचेंगे भगवान राम, सीता व लक्ष्मण

Ayodhya Lights Festivals आज पुष्पक विमान से आयोध्या पहुंचेंगे भगवान राम, सीता व लक्ष्मण

Vir Singh • LAST UPDATED : November 3, 2021, 11:12 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, अयोध्या:

Ayodhya Lights Festivals अयोध्या में दीपावली की तैयारियां पूरी हो गई हैं और राम नगरी भगवान राम, सीता व लक्ष्मण के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। आज 14 वर्ष का वनवास पूरा करके भगवान राम, सीता व लक्ष्मण अयोध्या लौटेंगे। वह दोपहर को सरयू किनारे रामकथा पार्क में पुष्पक विमान स्वरूप हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न मंत्री व संत-धमार्चार्य दीप सजाकर भगवान राम की अगवानी करेंगे।

Read More: Ayodhya Vision 2047: अयोध्या को मिलेगा दिवाली गिफ्ट, 25 साल बाद की राम नगरी का खाका तैयार

राज्यपाल व अन्य मंत्री उतारेंगे मां सरयू की भव्य आरती, बनेगा 7.50 लाख दीये जलाने का रिकॉर्ड Ayodhya Lights Festivals

इसके बाद वे गुरू वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे। सीएम रामलला के दरबार भी जाएंगे। इसके बाद सीएम, राज्यपाल सहित कई मंत्री मां सरयू की भव्य आरती भी उतारेंगे। राम की पैड़ी के घाटों पर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए नौ लाख दीप जलाकर साढ़े सात लाख दीप एक साथ 40 मिनट तक जलाने और पांच मिनट तक जलते रहने का नया विश्व कीर्तिमान बनाने का इस बार लक्ष्य रखा गया है। अवध के 12 हजार युवा यह काम करेंगे।

दीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र होगी राम की पैड़ी Ayodhya Lights Festivals

दीपोत्सव में राम की पैड़ी आकर्षण का केंद्र होगी। यहां 337 फीड की स्क्रीन पर महर्षि बाल्मीकि रामकथा सुनाएंगे। यहां तीन लेयर की लाइटें लगाई हैं। साउंड सिस्टम 32 फीट पर लगाया गया है। घाट पर तीन अलग-अलग तरह की स्क्रीन पर महर्षि वाल्मीकि अयोध्या के घाट पर स्वयं पधारेंगे और रामकथा सुनाएंगे।

सरयू पुल पर जलाए जाएंगे ग्रीन पटाखे Ayodhya Lights Festivals

सरयू पुल पर इस दफा ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी होगी। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथि सरयू तट से आतिशबाजी निहारेंगे। इसके लिए यहां अलग से मंच बनाया गया है। करीब 20 मिनट तक आतिशबाजी होगी।

Read More : CM Yogi Adityanath in Ayodhya: सीएम योगी ने काबुल नदी के जल से किया श्री राम का जन्मभूमि जलाभिषेक

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

PM Modi: CJI को 600 वकीलों की चिट्ठी पर पीएम मोदी का बयान, दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
Karisma और Kareena Kapoor राजनीति में करेंगी एंट्री! लोकसभा चुनाव 2024 से पहले शिवसेना में होंगी शामिल
RR vs DC Live Streaming: सीजन की पहली जीत हासिल करना चाहेगी DC, जानें कब और कहां देखें मुकाबला
Ancient Stars: शिव-शक्ति ने बनाया है हमारी गैलेक्सी, जर्मनी के वैज्ञानिकों का दावा
Arvind Kejriwal पर अमेरिका की टिप्पणी के बाद भारत पलटवार, बताया ‘अनुचित’ और ‘अस्वीकार्य’
Parineeti Chopra ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, सभी गॉसिप पर लगाया फुल स्टॉप
Bill Gates and PM Modi Interaction: पीएम आवास पर बिल गेट्स और प्रधानमंत्री मोदी की खास बातचीत, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
ADVERTISEMENT