होम / Bappi Lahiri No More बेटे के अमेरिका से लौटने के बाद अंतिम संस्कार कल

Bappi Lahiri No More बेटे के अमेरिका से लौटने के बाद अंतिम संस्कार कल

Vir Singh • LAST UPDATED : February 16, 2022, 11:51 am IST

संबंधित खबरें

Bappi Lahiri No More

इंडिया न्यूज, मुंबई:

Bappi Lahiri No More बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार कल होगा। उनका कल रात 11 बजकर 45 मिनट पर  69 वर्ष की उम्र में मुंबई स्थित जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया। परिवार वालों ने बताया कि बप्पी लहरी के बेटे आज अमेरिका में हैं और कल वह दोपहर तक भारत लौटेंगे उसके बाद बप्पी दा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

29 दिन अस्पताल में रहे, कल घर भेज दिया था : डॉ. नामजोशी

Bappi Lahiri No More

criticare-multi-speciality-hospital-research-centre-mumbai

क्रिटी केयर अस्पताल में डॉ. दीपक नामजोशी की देखरेख मेें बप्पी का इलाल चल रहा था। डॉ. नामजोशी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि बप्पी दा 29 दिन तक अस्पताल में रहे। कल उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन घर पर फिर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गंभीर हालत में क्रिटी केयर अस्पताल वापस लाया गया। इसके बाद लगभग 11.45 बजे उनका निधन हो गया। उनके यूं अचानक चले जाने से फैन्स से लेकर परिवार सदमे में है। डॉ. नामजोशी ने बताया कि बप्पी आॅब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया (ओएसए) से पीड़ित थे। इसके अलावा उन्हें बार-बार सीने में संक्रमण होता था।

Also Read : Bappi Lahiri Passes Away दिग्गज संगीतकार ने मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

पिछले साल कोरोना हो गया था

Bappi Lahiri No More

बीते वर्ष बप्पी लहरी को कोरोना हो गया था। इसके बाद वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे थे। म्यूजिक इंडस्ट्री में डिस्को किंग कहे जाने वाले बप्पी लहरी का असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था।

बप्पी लहरी का खुशनुमा स्वभाव सभी को याद रहेगा : PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बप्पी लहरी के निधन पर गहरा शोक जताया। उहोंने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शोक संदेश में लिखा, बप्पी के परिवार व प्रशंसकों के प्रति संवेदना। बप्पी लहरी जी का संगीत सभी दौर के लिए था और वह हर भावना को खूबसूरती से बयां करता था। हर जनरेशन के लोग उनके काम से जुड़ाव जाहिर करते थे। बप्पी का खुशनुमा स्वभाव सभी को याद रहेगा।

Read More : Bappi Lahiri Is No More: पहली बार 19 साल की उम्र में बंगाली फिल्म ”दादु” में गाया गाना

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT