होम / Bappi Lahiri Passes Away दिग्गज संगीतकार ने मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Bappi Lahiri Passes Away दिग्गज संगीतकार ने मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Vir Singh • LAST UPDATED : February 17, 2022, 6:56 pm IST

संबंधित खबरें

Bappi Lahiri Passes Away

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Bappi Lahiri Passes Away दिग्गज संगीतकार बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) का मुंबई में निधन हो गया। वह 69 साल के थे। मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने कल रात 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से संगीत की दुनिया में शोक की लहर है।  बप्पी के अचानक चले जाने से फैन्स से लेकर परिवार सदमे में है। खबर का पता चलते ही सोशल मीडिया के जरिये हर कोई बप्पी लहरी को श्रद्धांजलि दे रहा है।

Also Read : Lata Mangeshkar Melodious Journey खाना पकाने और फोटो खींचने की शौकीन है लता मंगेशकर

कल रात बिगड़ी तबीयत

Bappi Lahiri Passes Away

प्रारंभिक जानकरी के अनुसार कल रात बप्पी लहरी की तबीयत खराब हो गई थी। उस समय वह मुंबई स्थित अपने घर पर ही थे। हालत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें मुंबई स्थित जुहू क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। कुछ घंटों के बाद उनका निधन हो गया। बॉलीवुड को डिस्को म्यूजिक देने वाले बप्पी लहरी ने अपने करियर में कई सुपर-डुपर हिट गानें दिए हैं।

48 वर्ष का करियर, 19 की उम्र करियर की शुरुआत

Bappi Lahiri Passes Away

दिग्गज संगीतकर का म्यूजिक की दुनिया में 48 साल का करियर रहा। महज 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। 27 नवंबर 1952 को कोलकत्ता में जन्मे बप्पी लहरी को 1970-80 के दशक की शुरुआत की ‘चलते चलते’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘शराबी’ जैसी फिल्मों में लोकप्रिय गाने देने के लिए जाना जाता है। वर्ष 2020 में फिल्म ‘बागी 3’ में बप्पी का आखिरी बॉलीवुड गाना ‘बंकस’ था।

हाल ही में उड़ी थी स्वास्थ्य खराब होने की अफवाह

सोशल मीडिया साइट्स पर कुछ महीने पहले बप्पी की सेहत खराब होने की खबरें सामने आई थीं। रिपोर्टों में कहा गया कि बप्पी ने अपनी आवाज खो दी है। बप्पी दा ने इसके बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तरह की खबरों खंडन किया था। उन्होंने लिखा था, जानकर मुझे दुख हो रहा है कि कुछ मीडिया हाउस में मेरी सेहत व आवाज को लेकर गलत खबरें आईं। मेरे फैंस और मेरा अच्छा चाहने वालों की दुआओं से मैं अच्छा हूं।

Also Read : What is the Raga Puriya Dhanashree लता ताई ने राग ‘पूरिया धनश्री’ से की थी संगीत साधना की शुरुआत

Also Read : Lata Mangeshkar Net Worth Property करोड़ों के बंगले और लग्जरी कारों की मालकिन हैं स्वर कोकिला

Connect With Us:-  Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें