होम / Big Blast At Peshawar In Pakistan : मस्जिद में विस्फोट से 45 लोगों की मौत, कई गंभीर

Big Blast At Peshawar In Pakistan : मस्जिद में विस्फोट से 45 लोगों की मौत, कई गंभीर

Vir Singh • LAST UPDATED : March 4, 2022, 6:04 pm IST

संबंधित खबरें

Big Blast At Peshawar In Pakistan

इंडिया न्यूज, इस्लामाबाद:

Big Blast At Peshawar In Pakistan पाकिस्तान के पेशावर स्थित मस्जिद में आज बड़ा विस्फोट हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 45 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर है। स्थानीय पुलिस अधिकारी वहीद खान ने यह जानकारी दी है। मौके पर बचाव एवं राहत कार्य चल रहा है। धमाका उस समय हुआ जब मस्जिद में लोग जुमे की नमाज के लिए इकट्ठा हुए थे। अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन पुलिस के अनुसार इस तरह के धमाके अक्सर इस्लामिक स्टेट (आईएस) और तालिबान के लड़ाके करते हैं। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार हमले में 65 से ज्यादा घायल हुए हैं।

Also Read : Ludhiana Court Blast Strings Linked to Pakistan कोर्ट धमाके के लिए पाकिस्तान से मिला था फरमान, दो कुख्यात रिमांड पर

आत्मघाती हमले की आशंका

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी के मुताबिक मस्जिद में हुआ हमला आत्मघाती हो सकता है। जांच शुरू कर दी है। अफसर ने बताया कि मौके पर इस समय अफरातफरी का माहौल है। पुलिस आपात स्थिति में है। हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। मीडिया ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से बताया कि बम ब्लास्ट पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार स्थित जामिया मस्जिद में हुआ।

Big Blast At Peshawar In Pakistan

हमलावरों ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी की हत्या की

पेशावर के पुलिस अधिकारी पेशावर जाज अहसान के मुताबिक दो हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने मस्जिद में घुसने की कोशिश की। इस दौरान हमलावरों ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर फायरिंग भी की। गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोलीबारी के बाद यह बम विस्फोट हुआ। बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद पाकिस्तान में आतंकी हमले बढ़ गए हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान इमरान खान सरकार के खिलाफ है।

Also Read : Pakistan Stunned by Bomb Blast Again बलूचिस्तान में दोहरे बम धमाके की जद में आने से चार की मौत

Read More: Terrorist Attack in Pakistan बलूचिस्तान आतंकी हमले में 10 जवान मरे, मुठभेड़ में एक आतंकी भी ढेर

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें