होम / लोगों के बीच प्यार व भाईचारे को खत्म कर रहे बीजेपी-संघ

लोगों के बीच प्यार व भाईचारे को खत्म कर रहे बीजेपी-संघ

Vir Singh • LAST UPDATED : September 10, 2021, 11:13 am IST

संबंधित खबरें

केंद्र की गलत नीतियों के कारण कम हुई देवियों की शक्ति

इंडिया न्यूज, जम्मू :

Rahul gandhi,  Jammu-Kashmir visit : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से पार्टी के सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) पर शुक्रवार को निशाना साधा। जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौर पर गुरुवार को यहां पहुंचे राहुल ने शुक्रवार को यहां पार्टी वर्करों को स् संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान आरोप लगाया कि बीजेपी व संघ दोनों लोगों के बीच प्यार और भाईचारे को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की मिलीजुली संस्कृति को भी बीजेपी व आरएसएस खत्म कर रहे हैं। गुरुवार को जम्मू पहुंचने के बाद कांग्रेस नेता माता वैष्णो देवी के दरबार गए थे। इसके बाद शुक्रवार को जम्मू के त्रिकुटा नगर में राहुल ने गुलाम नबी आजाद सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी व आरएसएस जम्मू-कश्मीर की समावेशी संस्कृति को तोड़ना चाहते हैं। दोनों संगठन आप लोगों को कमजोर बना रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यटन और कारोबार पर बुरा असर हुआ है। इस दौरान राहुल ने केंद्र की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए यह भी कह डाला कि देवी दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती का आशीर्वाद देश पर कम हो गया है। उन्होंने कहा कि देवी दुर्गा रक्षा करने वाली ताकत की प्रतीक हैं तो देवी लक्ष्मी किसी के लक्ष्य को प्राप्त करने की शक्ति का प्रतीक हैं और देवी सरस्वती ज्ञान की शक्ति हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की नीतियों, नोटबंदी और जीएसटी ने देश में देवी लक्ष्मी की शक्ति कम कर दी है। इसी तरह नए कृषि कानूनों ने देवी दुर्गा की शक्ति कम कर दी है। इसी तरह जब बीजेपी और आरएसएस के किसी व्यक्ति को शैक्षणिक संस्थाओं में नियुक्त किया जाता है तो देवी सरस्वती की शक्ति कम होती है।

तीनों देवीय शक्तियों से समृद्ध होता है देश

कांग्रेस नेता ने कहा, गुरुवार को मैं वैष्णो देवी के मंदिर गया था, जहां मैंने तीन देवियों को देखा। दुर्गा जी, लक्ष्मी जी और सरस्वती जी। दुर्गा शब्द दुर्ग से बना है और देवी दुर्गा का मतलब उस शक्ति से है जो रक्षा करती है। देवी लक्ष्मी वह शक्ति हैं जो किसी को लक्ष्य प्राप्ति में मदद करती है। देवी सरस्वती शिक्षा और ज्ञान की शक्ति दिखाती हैं। जब देश में यह तीनों शक्तियां होती हैं तो देश समृद्ध होता है।

लेटेस्ट खबरें

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को 32 साल बाद हुई थी पहली सजा, जानें माफिया से राजनेता बनने की कहानी
Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
Tamil Nadu: चेन्नई में बार की छत गिरने से 3 की मौत, रिनोवेशन का चल रहा था काम
Tejas Mk1A: भारत का आकाश में झंड़ा बुलंद, लड़ाकू विमान तेजस Mk1A ने सफलतापूर्वक भरी उड़ान
Surya Grahan 2024: अप्रैल में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सावधान
ADVERTISEMENT