होम / Blast on Navy's INS Ranvir in Mumbai बीच समुद्र हुए इस धमाके में तीन जवान शहीद 11 गंभीर रूप से घायल

Blast on Navy's INS Ranvir in Mumbai बीच समुद्र हुए इस धमाके में तीन जवान शहीद 11 गंभीर रूप से घायल

Rakesh Banwal • LAST UPDATED : January 19, 2022, 2:45 pm IST

संबंधित खबरें

Blast on Navy’s INS Ranvir in Mumbai

इंडिया न्यूज़, मुंबई।

Blast on Navy’s INS Ranvir in Mumbai मुंबई में पूर्वी नौसेना कमान में तैनात आईएनएस रणवीर में अचानक से विस्फोट हो गया है। डॉकयार्ड पर खड़े युद्धपोत में उस समय नेवी के कर्मचारी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आईएनएस के आंतरिक हिस्से में जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद वहां आग लग गई। इस घटना में भारतीय नौसेना के अरविंद कुमार, कृष्ण कुमार और सुरेंद्र कुमार नामक नेवी के जवान शहीद हो गए हैं। वहीं 11 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद अन्य सहकर्मियों ने घायलों को नेवल अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक युद्धपोत तीन महीने से तटीय इलाकों की निगरानी में तैनात था। कुछ ही समय बाद उसे वापस लौटना था। उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

चालक दल ने पाया आग पर काबू Explosion on Navy’s INS Ranveer

समुद्री जहाज पर आग की जानकारी मिलते ही चालक दल ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। सबसे पहले बचाव दल ने घायलों और मृतकों को बाहर निकाला उसके कुछ देर बाद जैसे ही आग फैलने लगी तो चालक दल ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पा लिया। नेवल अधिकारियों के अनुसार युद्धपोत को अधिक नुकसान नहीं हुआ है। बहरहाल नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

पुलिस ने मामला किया दर्ज Explosion on Navy’s INS

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। कोलाबा पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। वहीं पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

यह हुए हादसे में घायल Blast on Navy’s INS Ranvir in Mumbai

गोपाल यादव, शुभम देव, एल सुरेंद्रजीत सिंह, कोमेंद्र सिंह, कपिल, अविनाश वर्मा, योगेश कुमार गुप्ता, तन्मय डार, पी वी रेड्डी, हरिकुमार और शैलेंद्र यादव घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नेवल अस्पताल में दाखिल कर दिया गया है। अभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं नेवी ने इस मामले के लिए बोर्ड द्वारा जांच कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Read More: Burning Bus in Surat सूरत में चलती बस में लगी आग, AC का कंप्रेसर फटने से बस आग के गोले में तब्दील

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: LSG के सामने CSK की चुनौती, लगातार हार के बाद जीत के लिए जोर लगाएगी केएल राहुल एंड कंपनी
गर्भपात के दर्द को झेल चुकी हैं Kiran Rao, बेटे के जन्म के लिए उठाए ये कदम -Indianews
Rajasthan: इलाज के लिए तरसती राजस्थान की अस्पतालें, सुविधाओं के अभाव में अब तक कई गर्भवती महिलाओं की मौत-Indianews
गोलीबारी से डरें Salman Khan, एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा का लिया सहारा – Indianews
Kusha Kapila ने बदला अपना पूरा लुक! दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से एक्ट्रेस की तस्वीर वायरल -Indianews
ईरान के इस्फहान में छूपा है कोई राज? जानें क्यों इजरायल ने इस शहर को किया टारगेट-Indianews
Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार के दौरान कार की चपेट में आने से भाजपा कार्यकर्ता की गई जान, एक आरोपी गिरफ्तार-Indianews