होम / Bully By App Case इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार, 10 तक हिरासत में भेजा

Bully By App Case इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार, 10 तक हिरासत में भेजा

Vir Singh • LAST UPDATED : January 4, 2022, 10:06 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, मुंबई:

Bully By App Case बुली बाई ऐप मामले में गिरफ्तार 21 वर्षीय इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार को 10 जनवरी तक मुंबई पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने के बाद महाराष्टÑ की राजधानी मुंबई लाए जाने के बाद विशाल को यहां बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अदालत ने उसे दस तक पुलिस हिरासत में भेजने के आदेश दि हैं। पुलिस ने अदालत से बेंगलुरु में विशाल कुमार के घर की तलाशी लेने की भी अनुमति मांगी थी। मजिस्ट्रेट ने पुलिस के अनुरोध पर उसे यह अनुमति दे दी है।

मुख्य महिला आरोपी उत्तराखंड की, अरेस्ट (Bully By App Case)

पुलिस ने इस दौरान बताया कि मामले की मुख्य आरोपी एक उत्तराखंड की महिला है और उसे भी हिरासत में लिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी एक दूसरे की जान पहचान के हैं और इन्होंने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस साइबर सेल ने इसी सप्ताह सोमवार को ‘बुली बाई’ आवेदन मामले में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक 21 साल के इंजीनियरिंग छात्र को हिरासत में लिया था। साथ ही पुलिस ने अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जानिए क्या है मामला (Bully By App Case)

बता दें कि बुली बाई ऐप पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की नीलामी की गई थी। इन महिलाओं की तस्वीरों के साथ उनकी अनुमति के बिना छेड़छाड़ की गई थी। महिलाओं की तस्वीरों को गिट हब प्लेटफार्म की ओर से होस्ट की जा रही बुली बाई एप्लिकेशन पर नीलामी के लिए अपलोड किया गया था। इसके चलते राष्ट्रीय महिला आयोग ने गत दो जनवरी को दिल्ली पुलिस के आयुक्त राकेश अस्थाना को बुल्ली बाई ऐप मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए एक पत्र लिखा था।

(Bully By App Case)

Also Read : Four Arrested in Ajay Sharma’s Murder लाई डिटेक्टर टेस्ट में कबूली वारदात

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

किंग में Suhana संग इस रोल को निभाते नजर आएंगे Shah Rukh Khan, स्क्रिप्ट में किए गए बड़े बदलाव -Indianews
Vasuki Indicus: IIT रूड़की की बड़ी खोज, मगरमच्छ निकला दुनिया का सबसे बड़ा सांप-Indianews
War 2 के सेट पर Hrithik Roshan से मिले फ्रांस के कॉन्सल जनरल जीन-मार्क सेरे-चार्लेट, तस्वीरें शेयर कर लिखी ये बात
Lok Sabha Election: बीजापुर में चुनाव ड्यूटी में तैनात CRPF कांस्टेबल शहीद, UBGL फटने से हुआ था घायल
काम पर लौटने को तैयार हैं Salman Khan, कड़ी सुरक्षा के बीच इस दिन से शुरू करेंगे सिकंदर की शूटिंग -Indianews
PM Modi: अमरोहा में पीएम मोदी की जनसभा, कहा- कांग्रेस के शहजादा ने द्वारका पूजा का उड़ाया मजाक-Indianews
BrahMos missile: भारत के इस कदम से उड़ी चीन की नींद, फिलीपीन्‍स को सौंपी यह खास मिसाइल