होम / Bully By App Case मुख्य साजिशकर्ता नीरज बिश्नोई असम से गिरफ्तार

Bully By App Case मुख्य साजिशकर्ता नीरज बिश्नोई असम से गिरफ्तार

Vir Singh • LAST UPDATED : January 6, 2022, 10:32 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Bully By App Case दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ‘बुली बाई’ ऐप मामले के मुख्य साजिशकर्ता को असम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी नीरज बिश्नोई को उसकी स्पेशल सेल (आईएफएसओ) ने जोरहाट के दिगंबर इलाके से अरेस्ट किया और उसे दिल्ली लाया जा रहा है।

उत्तराखंड से महिला सहित अब तक चार गिरफ्तारियां (Bully By App Case)

गौरतलब है कि अब तक इस मामले में तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं जिनमें एक महिला सहित दो उत्तराखंड से और एक विशाल कुमार नाम के युवक को कनार्टक की राजधानी बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। इस तरह अब तक इस मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों पर ‘बुली बाई’ ऐप के जरिये मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाने का आरोप है।

बीटेक की पढ़ाई कर रहा नीरज (Bully By App Case)

आईएफएसओ के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया मामले में असम के जोरहाट से दबोचा गया आरोपी नीरज बिश्नोई वेल्लोर इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने बताया, दिल्ली पुलिस की विशेष सेल आईएफएसओ ने उसे गिरफ्तार किया है। नीरज ने ही गिटहब पर यह ऐप बनाई थी और यही ऐप के ट्विटर अकाउंट का मेन होल्डर था।

जानिए क्या है मामला (Bully By App Case)

बता दें बुली बाई ऐप के जरिए मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें शेयर कर के उनकी कथित तौर पर बोली लगाई जा रही थी। जिन अन्य तीन लोगों इस मामले में गिरफ्तार किया गय है उनमें विशाल कुमार के बलावा उत्तराखंड से अरेस्ट की गई श्वेता सिंह और मयंक रावत शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी की है।

Also Read : Bully By App Case इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार, 10 तक हिरासत में भेजा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT