होम / छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कांग्रेस, बंगाल व बिहार में टीएमसी व आरजेडी को बढ़त Bypolls Results 2022 Live

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कांग्रेस, बंगाल व बिहार में टीएमसी व आरजेडी को बढ़त Bypolls Results 2022 Live

Vir Singh • LAST UPDATED : April 16, 2022, 1:33 pm IST

संबंधित खबरें

लोकसभा व विधानसभा के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना जारी

इंडिया न्यूज नई दिल्ली:
Bypolls Results 2022 Live
आज लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना चल रही है। चार राज्यों की विधानसभा सीटों व एक लोकसभा सीट पर चुनाव हुए हैं। इनमें पश्चिम बंगाल की एक विधानसभा सीट व एक लोकसभा सीट शामिल है।

इन दोनों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रत्याशी शुत्रघ्न सिन्हा व बाबुल सुप्रियो आगे चल रहे हैं। आसनसोल लोकसभा सीट पर तो शत्रुघ्न एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। बंगाल के अलावा बिहार व महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। अब तक मिल रही जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कांग्रेस और बिहार में आरजेडी आगे चल रही है।

जानिए अन्य सीटों पर क्या है प्रत्याशियों की स्थिति

मतदान 12 अप्रैल को हुआ था। बाबुल सुप्रियो पश्चिम बंगाल के बालीगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़े हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री जाधव महाराष्ट्र के कोल्हापुर से आगे चल रही हैं। 18वें राउंड की गिनती में जयश्री जाधव को 3948 और बीजेपी उम्मीदवार सत्यजीत कदम को 3189 वोट मिले हैं। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव पर मतदान हुआ था। यहां सातवें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा 9901 वोट से आगे हैं। उन्होंने पहले ही राउंड में 1272 वोटों से बढ़त बना ली थी।

Bypolls Results 2022 Live

Connect With Us: Twitter Facebook

Also Read : हिमाचल की जयराम सरकार ने भी किया 125 यूनिट तक फ्री बिजली देने का ऐलान Punjab AAP Government Pressure on Himachal Government

लेटेस्ट खबरें

Mannara Chopra ने बिग बॉस के फेवरेट शख्स के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी
Photo of The Year Award: महिला के शव के साथ परेड करते हमास आतंकियों की तस्वीर ने जीता पुरस्कार, सोशल मीडिया पर हंगामा
Rameshwaram Cafe Blast: NIA ने जारी की रामेश्वरम ब्लास्ट आरोपियों की नई तस्वीरें, 10 लाख रुपये इनाम का किया ऐलान
Cholesterol: भारत के युवाओं में क्यों तेज़ी से बढ़ रहा काॅलेस्ट्राॅल? जानें वजह
एक्ट्रेस Shubha Khote के पति दिनेश बलसावर का हुआ निधन, 60 साल की उम्र में ली अतिंम सांस
Surya Grahan 2024: साल के पहले सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना बिगडेंगे सारे काम
Satyendar Jain: AAP के लिए बढ़ी मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने दी सत्येन्द्र जैन के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी
ADVERTISEMENT