होम / केंद्र ने दी लड़कियों को एनडीए में शामिल होने की अनुमति दी

केंद्र ने दी लड़कियों को एनडीए में शामिल होने की अनुमति दी

Vir Singh • LAST UPDATED : September 8, 2021, 10:00 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली – NDA

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में लड़कियों को शामिल करने की अनुमति दे दी है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी है। शीर्ष अदालत का कहना है कि सशस्त्र बल देश में एक बहुत ही सम्मानजनक बल हैं, लेकिन उन्हें बलों में लैंगिक समानता की दिशा में और अधिक करने की आवश्यकता है। कोर्ट ने कहा कि उसे उम्मीद है कि रक्षा बल उस महत्वपूर्ण भूमिका को महत्व देंगे जो महिलाएं निभा रही हैं। केंद्र ने बताया कि लड़कियों के एनडीए में शामिल करने की अनुमति देने का फैसला इसी मंगलवार को लिया गया है। तीन सेना प्रमुखों से सलाह मशविरा करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें: 

शिखर धवन का तलाक, शादी के आठ साल बाद आयशा मुखर्जी से हुए अलग

उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

लेटेस्ट खबरें