होम / उत्तर प्रदेश में बुखार से बच्चों की मौत, भड़कीं प्रियंका

उत्तर प्रदेश में बुखार से बच्चों की मौत, भड़कीं प्रियंका

Prachi • LAST UPDATED : September 2, 2021, 10:55 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में बुखार से बच्चों की मौत पर उत्तर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि क्या यही नंबर वन सुविधा है, जो मासूमों की मौत के रूप में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर लिखा कि फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा और अन्य कई जगहों पर बुखार से बच्चों समेत 100 लोगों की मौत हो जाने की खबर चिंताजनक है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अब भी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। उनकी साझा की खबर में राज्य के कई जिलों में बुखार की समस्या होने का दावा किया गया है और कहा गया है कि फिरोजाबाद में स्थिति बहुत खराब है जहां इलाज की उचित सुविधा नहीं है उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को फिरोजाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का तबादला कर दिया था, जहां आशंका है कि लगभग 41 लोगों की डेंगू और वायरल बुखार से मौत हो गई। बताया जाता है कि जान गंवाने वालों में बच्चों की संख्या अधिक थी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि फिरोजाबाद के अलावा मथुरा में भी डेंगू के फैलने की आशंका है।

लेटेस्ट खबरें

Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
Tamil Nadu: चेन्नई में बार की छत गिरने से 3 की मौत, रिनोवेशन का चल रहा था काम
Tejas Mk1A: भारत का आकाश में झंड़ा बुलंद, लड़ाकू विमान तेजस Mk1A ने सफलतापूर्वक भरी उड़ान
Surya Grahan 2024: अप्रैल में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सावधान
Lok Sabha Election 20224: लोकसभा चुनाव में किसकी बनेगी सरकार, इन पांच राज्यों में जानें किस आधार पर वोट देंगे वोटर?
Lok Sabha Elections 2024: छात्र नेता, कुल संपत्ति…, जानें कुरूक्षेत्र सीट से BJP उम्मीदवार नवीन जिंदल के बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स
ADVERTISEMENT