होम / Corona Update Today 23 March 2022 पिछले 24 घंटे में सामने आए 1,778 नए केस, 62 लोगों ने गंवाई जान

Corona Update Today 23 March 2022 पिछले 24 घंटे में सामने आए 1,778 नए केस, 62 लोगों ने गंवाई जान

Sameer Saini • LAST UPDATED : March 23, 2022, 11:36 am IST

संबंधित खबरें

Corona Update Today 23 March 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Corona Update Today 23 March 2022 : देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज इस संख्या में फिर से उछाल आया है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,778 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में भी आज उछाल आया है ।

इतने लोगों ने गंवाई जान

मंत्रालय के अनुसार बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 62 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधार आया है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,16,605 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

मंगलवार को देश में कोरोना के 1,581 नए मामले सामने आए थे जबकि सोमवार को 1,549 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 23,087 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Corona Update Today 23 March 2022

[wonderplugin_audio id=”1″]

Also Read : Corona Update Today 22 March 2022 पिछले 24 घंटे में सामने आए 1,581 नए मामले

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT