Corona Update Today 28 March 2022
इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Corona Update Today 28 March 2022 : देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज इस संख्या में फिर से कमी आई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार सोमवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,270 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में आज उछाल आया है।
इतने लोगों ने गंवाई जान
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 31 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,21,035 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.04 प्रतिशत है। मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।
देश में कुल इतने एक्टिव केस
#COVID19 | 63 fresh infections reported in Mizoram; Active cases stand at 1,219
Positivity rate at 14.13% pic.twitter.com/cbFhvGpJZo
— ANI (@ANI) March 28, 2022
रविवार को देश में कोरोना के 1,421 नए मामले सामने आए थे जबकि शनिवार को 1,660 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 15,859 एक्टिव केस ही रह गए हैं।
Corona Update Today 28 March 2022
Also Read : Corona Update : फिर सामने आये कोरोना के 1,421 नए केस