होम / Corona Vaccination 115 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

Corona Vaccination 115 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

Vir Singh • LAST UPDATED : November 18, 2021, 7:46 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Corona Vaccination देश में Corona Vaccination का आंकड़ा 115 करोड़ के पार पहुंच गया है। कोविन पोर्टल में इस संबंध में जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान में लगातार तेज लाने से वैक्सीनेशन का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है। Covin Portal के अनुसार अब तक देश में कोरोना रोधी टीकों की 115 करोड़ सात लाख 92 हजार 670 खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

जानिए देश में कितने केंद्रों पर किया जा रहा टीकाकरण (Corona Vaccination)

देश में अब तक टीके की 76 करोड़ 11 लाख 67 हजार 300 पहली खुराकें और 38 करोड़ 96 लाख 25 हजार 370 दूसरी खुराकें दी जा चुकी है। देश में 97,633 केंद्रों पर टीकाकरण का काम किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए अब तक कुल 82 करोड़ 42 लाख 43 हजार 665 पंजीकरण कराए गए हैं।

मध्यप्रदेश में आधी पात्र आबादी को दी जा चुकी हैं दोनों खुराकें, 25 दिसंबर तक 100 प्रतिशत लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य (Corona Vaccination)

कोविन पोर्टल में दी गई जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में आधी पात्र जनसंख्या को कोरोना वायरस रोधी टीके की दोनों खुराकें लग चुकी हैं। राज्य सरकार ने 25 दिसंबर तक पूरी पात्र आबादी का 100 फीसदी पूर्ण टीकाकरण करने का लक्ष्य तय किया है। बुधवार को प्रदेश में रात नौ बजे तक 16 लाख 83 हजार 512 पात्र लोगों को टीके की खुराक दी गई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई (Corona Vaccination)

एमपी में कुल अनुमानित पात्र आबादी 5.59 करोड़ है। इसमें से दो करोड़ 75 लाख 43 हजार 593 लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। वहीं, पांच करोड़ चार लाख 56 हजार 163 पात्र लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इसे लेकर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।

Read More : Corona Vaccination कोरोना के दोनों इंजेक्शन लगवा चुके लोगों के घरों पर चस्पा करवाएं स्टीकर

Read More : Corona Update : 24 घंटे में 8865 नए केस, 197 की मौत

Read More : Corona Update : थम रहा संक्रमण का कहर

 

लेटेस्ट खबरें