Corruption and Illegal Recovery Case
बोले- जांच में सहयोग करने आया हूं
इंडिया न्यूज, मुंबई :
Corruption and Illegal Recovery Case कई मामलों में वसूली के आरोपों का सामना कर रहे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह गुरुवार सुबह चंडीगढ़ से मुंबई पहुंच गए। ज्ञात रहे कि वे पिछले कई दिन से फरार थे और गिरफ्तारी से बच रहे थे। गत दिनों की कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि मैं यहां जांच में सहयोग करने आया हूं और मुझे न्यायपालिका में पूरा विश्वास है।
सुप्रीम कोर्ट के दबाव के बाद मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बुधवार को खुलासा किया था कि वह चंडीगढ़ में हैं और जल्द ही मुंबई जाएंगे। उन्होंने कहा था कि मेरी जान को खतरा है इसलिए मैं यहां हूं। हालांकि अब वे जांच में सहयोग करने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। आईपीएस अधिकारी परम बीर सिंह बुधवार शाम को टेलीग्राम में दिखे थे। हालांकि बाद में उन्होंने सोशल मैसेजिंग एप से अपना अकाउंट डिलीट कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह से जांच में सहयोग करने को कहा है। कोर्ट ने फिलहाल परमबीर सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है और उनसे पूरे मामले की जांच के दौरान सहयोग बरतने का निर्देश दिया था। कोर्ट में उनके वकील ने कहा कि परमबीर सिंह को पूरे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने जिन अधिकारियों को भ्रष्ट आचरण के लिए दंडित किया है, उन्हीं को आज शिकायतकर्ता बनाया गया है। अब तक उनके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
Also Read : Big Accident In Yamunanagar परिवार के 4 सदस्य जिंदा जले