होम / Countdown for ISRO's First Mission 2022 Begins कल सुबह 5:59 ईओएस-04 भरेगा उड़ान

Countdown for ISRO's First Mission 2022 Begins कल सुबह 5:59 ईओएस-04 भरेगा उड़ान

Rakesh Banwal • LAST UPDATED : February 13, 2022, 12:34 pm IST

संबंधित खबरें

Countdown for ISRO’s First Mission 2022 Begins

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

Countdown for ISRO’s First Mission 2022 Begins भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) कल सुबह ईओएस-04(EOS-04) की उड़ान भरने की तैयारी में जुटा है। आज सुबह इसकी उल्टी गिनती भी शुरू कर दी गई है। सोमवार सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर यह अंतरिक्ष की ओर उड़ान भर देगा। मिशन पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-C 52) का प्रक्षेपण सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Center) से किया जाएगा। जो कि धरती के पर्यवेक्षण उपग्रह (ईओएस)- 04 अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पीएसएलवी-सी 52 के 1,720 किलो वजनी ईओएस-4 को 529 किलोमीटर ऊंचे परिक्रमा पथ में स्थापित किया जाना है।

Countdown for ISRO's First Mission 2022 Begins
Countdown for ISRO’s First Mission 2022 Begins

Read More: Successful Test of Brahmos Missile दुश्मनों पर काल बन कर बरसेगी नई सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल

क्या है ईओएस-04

इसरो के वैज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया कि ईओएस-04 एक रडार इमेजिंग उपग्रह है। जो कि आसमान से धरती की तस्वीरें लेगा। इसके जरिए ही अब मिट्टी की नमी, समेत कृषि, पौधारोपण,वन, और बाढ़ ग्रस्त इलाकों की आकाश से तस्वीरें ली जा सकेंगी। जो कि नीचे धरती पर राहत बचाव कार्य में मदद करने के काम आएंगे।

Countdown for ISRO's First Mission 2022 Begins
Countdown for ISRO’s First Mission 2022 Begins

Read More: Navy’s Success नौसेना ने किया सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

इसरो की इस साल की यह पहली उड़ान

इसरो की 2022 की यह पहली उड़ान है जो कल सुबह भरी जाएगी। इसके साथ ही ढरछश् की यह 54वीं उड़ान है। इसरो ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 पीएसओएम-एक्सएल (स्ट्रैप-आॅन मोटर्स) के साथ पीएसएलवी-एक्सएल कॉन्फिगरेशन का उपयोग करते हुए यह हमारा 23वां मिशन है जो कुछ ही घंटों के बाद आकाश में उड़ान भरेगा।

Read More: Rafale Successful in INS Test समुद्र में भी होगी राफेल-मरीन की तैनाती, अगस्त में बेड़े में शामिल होगा आईएनएस विक्रांत 

ईओएस-04 के साथ जाएंगे दो अन्य उपग्रह

इसरो के वैज्ञानिकों ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि ईओएस-04 के साथ दो अन्य उपग्रह भी भेजे जाएंगे। जिनमें से एक इंस्पायर सेट-1 होगा, जो कि भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान तकनीक संस्थान ने कोलोराडो विश्वविद्यालय के अंतरिक्ष भौतिक शास्त्र व वायुमंडलीय प्रयोगशाला के साथ मिलकर तैयार किया गया है। वही दूसरा उपग्रह आईएनएस-2 टीडी है जो कि इसरो का ही है। लेकिन इसे भारत व भूटान के संयुक्त उपग्रह आईएनएस-2 वी के पहले विकसित कर भेजने की योजना बनाई है।

Countdown for ISRO's First Mission 2022 Begins
Countdown for ISRO’s First Mission 2022 Begins

Read More: Mission Moon- Chandrayaan- 3 अगस्त में लांच होगा चंद्रयान-3, इसरो ने संसद में बताई देरी की वजह

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT