होम / Covid-19 : भारत के लिए आई राहत भरी खबर

Covid-19 : भारत के लिए आई राहत भरी खबर

India News Editor • LAST UPDATED : October 8, 2021, 8:01 am IST

संबंधित खबरें

देश में तेजी से घट रही कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या :new cases of corona

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Covid-19 : भारत में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग और सरकारें पूरे उत्साह से प्रयास कर रहीं है। इसी का सुखद परिणाम देखने को मिल रहा है कि देश में संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से कम होती जा रही है। हांलाकि अभी भी संक्रमण के मामले 20 हजार के आसपास हर रोज आ रहे हैं। राहत की बात यह है कि नए मामलों से ज्यादा लोग इस महामारी को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ हो रहे हैं।

Covid-19 : 24 घंटें में मिले 21,257 नए केस

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटेमें कोरोना के 21,257 नए मामले दर्ज किए गए, वहीं, 24,395 लोगों ने बीमारी को मात दी है। जबकि 279 लोगों को संक्रमण के चलते जान गवानी पड़ी। 2,40,221 एक्टिव केस के साथ ही अबतक देश में मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3.38 करोड़ के पार पहुंच गई।

Covid-19 : 205 दिन बाद सबसे कम सक्रिय केस
कोरोना के सक्रिय मामले 205 दिनों बाद सबसे कम हैं। वहीं, 4 लाख 49 हजार लोगों की जान जा चुकी है।

Covid-19 : अमेरिका में लाखों बच्चे हुए अनाथ
कोविड-19 ने दुनियाभर में लाखों की संख्या में बच्चों को अनाथ कर दिया है। दुनिया के सबसे समृद्ध देशों का हाल भी बुरा है। एक नए अध्ययन के मुताबिक, कोरोना के कारण अमेरिका में लगभग डेढ़ लाख बच्चे अनाथ हुए। मेडिकल जर्नल में प्रकाशित लेख के अनुसार अनाथ होने अधिकत्तर बच्चे अश्वेत और हिस्पैनिक समुदाय के हैं। इस अध्ययन के मुताबिक, कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए अमेरिकी बच्चों की संख्या पहले के अनुमान से अधिक हो सकती है।
Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

TikTok Ban: एलोन मस्क ने की अमेरिका में टिकटॉक के प्रतिबंध की निंदा, एक्स प्लेटफॉर्म को बैन से हो सकता है फायदा
Israel Nuclear Sites: इजराइल के परमाणु हथियारों पर आया ईरान का बड़ा बयान, क्या बढ़ने वाली है तेल अवीव की मुसीबत?
Salman-Lawrence Bishnoi: सलमान खान के पते पर ‘लॉरेंस बिश्नोई’ को लेने के लिए यूपी के शख्स ने भेजी कैब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
China Military Reorganisation: ‘लड़ो और जीतो’ युद्ध, चीन के सबसे बड़े सैन्य पुनर्गठन का शी जिनपिंग ने दिया आदेश
China Flooding: चीन के लिए आई बहुत बुरी खबर, शोधकर्ताओं ने कहा डूब रहे हैं लगभग आधे प्रमुख शहर
Bird Flu Virus: H5N1 बर्ड फ्लू स्ट्रेन का दूध में चला पता, WHO की रिपोर्ट में खुलासा
अचानक डरावनी फिल्म में बदल गई शख्स की जिंदगी! सता रहा जान जाने की खतरा