होम / चंडीगढ़ में स्थापित होंगे गतका के पांच प्रशिक्षण केंद्र

चंडीगढ़ में स्थापित होंगे गतका के पांच प्रशिक्षण केंद्र

Harpreet Singh • LAST UPDATED : August 31, 2021, 11:48 am IST

संबंधित खबरें

स्कूलों-कॉलेजों के गतका मुकाबले करवाने की तैयारियां
चौथी ट्राई सिटी विरसा संभाल गतका चैंपयनशिप जनवरी में
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:

केंद्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़ में नियमों के मुताबिक गतका खेल का फ्री प्रशिक्षण देने के लिए विभिन्न सेक्टरों में पांच गतका प्रशिक्षण केंद्र चालू करने के अलावा जल्द ही स्कूलों और कॉलेजों के गतका मुकाबले करवाए जाएंगे और सेक्टर 34 में चौथी ट्राई सिटी विरसा संभाल गतका चैंपयनशिप करवाई जाएगी। यह फैसला नेशनल गतका एसोसिएशन आॅफ इंडिया से मान्यता प्राप्त चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन (रजि.) की कार्यकारिणी के सालाना सत्र के दौरान लिए गए जिसमें नेशनल गतका एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल स्टेट अवॉर्डी विशेष के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर हरदीप सिंह बुटरेला और राष्ट्रीय प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल ने चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के अधिकारियों का ऐलान भी किया जिसमें सर्वसमिति से सुखजिंदर सिंह योगी और अजीत सिंह सुपरिंटेंडेंट को सीनियर उप प्रधान, गुरदीप सिंह सैनी उप प्रधान, इंजीनियर राजदीप सिंह जनरल सचिव, रणजीत सिंह जम्मू सहायक सचिव, सिमरनजीत सिंह वित्त -सचिव, गुरचरन सिंह और बीबी चरनजीत कौर दोनों संयुक्त सचिव, मनिंदर सिंह स्टेट कोआॅर्डिनेटर, योगराज सिंह और इंद्रजीत सिंह दोनों सीनियर स्टेट कोच के तौर पर चुने गए।
बीबी चरनजीत कौर को चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के महिला विंग की कोआॅर्डिनेटर भी मनोनीत किया गया।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

जम्मू-कश्मीर के नौपोरा इलाके में एनकाउंटर, दो दिनों से जारी है आतंकरोधी अभियान
China building road In PoK: सैटेलाइट इमेज ने खोली चीन की पोल, सियाचिन ग्लेशियर के पास सियाचिन ग्लेशियर के पास सड़क-Indianews
Hair Oil: बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं ये तेल, इनके इस्तेमाल से फ्रीजी और रफ हेयर में आएगी जान -Indianews
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय इस चमत्कारी स्तोत्र का जरूर पढ़ें पाठ, धन संबंधी परेशानी होगी दूर -Indianews
भारत के खिलाफ स्वीट प्वाइजन बन रहा चीन, PLA की पॉलिसी में ये बदलाव
पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन की मौत, लश्कर-ए-इस्लाम का सरगना था हाजी अकबर अफरीदी
Lok Sabha Election 2024: चुनाव के नतीजों के लिए EVM या VVPAT में कौन ज्यादा सही? जानें जनता की राय- Indianews
ADVERTISEMENT