होम / Indian Embassy In Ukraine Latest Advisory : सभी भारतीय नागरिक तत्काल छोड़ें यूक्रेन का खार्किव शहर

Indian Embassy In Ukraine Latest Advisory : सभी भारतीय नागरिक तत्काल छोड़ें यूक्रेन का खार्किव शहर

Vir Singh • LAST UPDATED : March 2, 2022, 6:28 pm IST

संबंधित खबरें

Indian Embassy In Ukraine Latest Advisory

इंडिया न्यूज, कीव:

Indian Embassy In Ukraine Latest Advisory रूस की ओर से यूक्रेन में जारी भारी बमबारी के बीच यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने ताजा एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा है कि भारतीय नागरिक तत्काल यूक्रेन के खार्किव शहर को छोड़ दें। वे जल्द से जल्द बाबे पिसोचिन, और बेजलुडोव्का का रुख करें। यूक्रेन के समयानुसार आज 18.00 बजे तक सभी को इन इलाकों तक पहुंचना होगा। गौरतलब है कि खार्किव में हमलों की आशंकाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। रूसी सेना ने इस शहर पर अपना कब्जा कर लिया है। युक्रेनी सेना खुद यह पुष्टि की है। और भी शहरों पर रूस ने कब्जा कर लिया है।

कीव पर हमले तेज, लोगों को बंकरों में छिपने को कहा, काफी संख्या में भारतीय भी

Indian Embassy In Ukraine Latest Advisory
Indian Ambassador In Ukraine

यूक्रेन की राजधानी कीव में रहने वाले आम लोगों को सरकार ने बंकरों अथवा घर के तहखानों में छिपने को कहा है। खार्किव में रूस की लैंडिंग फोर्स लैंड हो चुकी है। रूसी सेनाएं इस शहर में कल रात से लगातार एयरस्ट्राइक कर रहे थी। अब कीव पर हमले तेज कर दिए गए हैं। रूसी सेना लगातार बमबारी कर रही है। हैं। कीव में अब भी हजारों लोग फंसे हैं। यहां काफी संख्या में भारतीय भी हैं।

खेरसॉन सिटी, उसके रेलवे स्टेशन व बंदरगाह पर भी किया कब्जा

Russia Ukraine Today Live Updates

रूस की सेना ने यूक्रेन के खेरसॉन शहर पर भी अपना कब्जा कर लिया है. शहर के मेयर इगोर कोलयखायेव ने इस बात की पुष्टि की है। उनका कहना है कि रूसी सैनिकों ने इस शहर में स्थित रेलवे स्टेशन व खेरसॉन नदी की बंदरगाह की कमान भी अपने हाथों में ले ली है। इसके अलावा खेरसॉन सिटी के मध्य चौराहे पर रूसी सेना मौजूद है। उन्होंने कल को शहर की प्रमुख इमारत हमले किए थे। खेरसॉन के मेयर ने कल ही बता दिया था कि रूसी सेना खेरसॉन के पास पहुंच चुकी है। शहर के बाहर कल ही रूसी सैनिकों ने कल चेकप्वाइंट्स तैयार कर लिए थे।

दोनों देशों के बीच आज रात फिर हो सकती है दूसरे दौर की बातचीत

Ukraine Crisis Russia Hints Major Attack On Kyiv

रूसी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक यूक्रेन व रूस के बीच आज रात फिर से दूसरे दौरे की वार्ता होगी। इसी हफ्ते सोमवार को हुई पहले दौर की शांति वार्ता में युद्धविराम को लेकर कुछ अहम मुद्दों पर सहमति बनी थी। पांच घंटे तक चली इस बातचीत में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों में शामिल सदस्य बातचीत संपन्न होने के बाद नतीजों की जानकारी देने के लिए कीव व मास्को लौट गए थे।

हमने रूस के 6000 सैनिक मारे : यूक्रेन राष्ट्रपति

Russia Ukraine Today Live Updates
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की

यूक्रेन ने इस बीच दावा किया है कि उसकी सेनाएं अब तक रूस के 6000 सैनिकों को मार चुकी हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की यह दावा किया है । उन्होंने कहा कि आज रूस के हमले का सातवां दिन है और अब तक हमारी सेना ने रूस के 6000 जवानों को मार दिया है। उन्होंने कहा, रूस चाहता है कि वह यूक्रेन को मिटा दे। वह चाहता है कि यूक्रेन का इतिहास ही न बचे। वीडियो के जरिये किए गए एक संबोधन में जेलेंस्की ने कहा कि जिस तरह रूस अटैक कर रहा है, उससे साफ है उसके अंदर मानवता नाम का कुछ नहीं रह गया है।

Also Read : Ukraine Conflict Indian Students Update : यूक्रेन में कर्नाटक के एक स्टूडेंट की मौत

Also Read : Ukraine Crisis Today Live Update : कनाडा और ईयू ने भी रूस के विमानों के लिए बंद किए सभी हवाई मार्ग व एयरपोर्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस घोषणापत्र विवाद पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, जानें क्या कहा
Priyanka Chopra के प्रोडक्शन हाउस में बनी Women Of My Billion का ट्रेलर हुआ जारी, इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज -Indianews
Lok Sabha Election 2024: चुनावी मौसम में बढ़ी बीयर की तस्करी, दिल्ली में मिली दोगुनी बोतलें-Indianews
आज Dipak Chauhan की दुल्हन बनेंगी Arti Singh, मुंबई के इस्कॉन मंदिर में लेंगे सात फेरे -Indianews
Jio के इस प्लान से बिगाड़ेगा Netflix और Amazon Prime का खेल! लेकर आया सबसे सस्ता OTT प्लान
अपने अंडे फ्रिज़ करवाना चाहती हैं Mrunal Thakur, जीवन के सबसे बुरे दिनों को किया याद -Indianews
Video: बुलेट ट्रेन का कामों में बढ़ा रफ्तार, अहमदाबाद-मुंबई प्रोजेक्ट का दूसरा स्टील ब्रिज हुआ तैयार
ADVERTISEMENT