इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
India’s Richest Man Gautam Adani भारतीय शेयर बाजार में मंदी का असर देश के सबसे धनवान व्यक्ति मुकेश अंबानी पर साफ दिखने लगा है। शेयर मार्केट में मंदी का असर यह हुआ कि रिलायंस कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट हुई। इस गिरवट के बाद रिलांयस को नुकसान तक उठाना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर गौतम अडाणी की संपति में मुकेश अंबानी से ज्यादा हो गई है। इस बात का खुलासा किया है फोर्ब्स के रीयल-टाइम नेटवर्थ डेटा ने फोर्ब्स के अनुसार गौतम अडाणी की वेल्थ 90 अरब डॉलर यानि 6.72 लाख करोड़ रुपए है, जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति 89.8 अरब डॉलर (6.71 लाख करोड़ रुपए) रह गई है। हालांकि यह इतना बड़ा अंतर नहीं है लेकिन कुछ भी हो इस डेटा के अनुसार कमाई के मामले में अडाणी मुकेश अंबानी से आगे निकल गए हैं। अडाणी का अब विश्व के सबसे धनवान शख्सियतों में 11वां स्थान है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (इरए) के आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 155 रुपए की गिरावट आई है। रिलायंस के शेयर 2.29% गिरकर 2323.05 रुपए पर ट्रेंड हो रहे हैं। पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन में रिलायंस के शेयरों में 200 रुपए की गिरावट है। फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक दो दिनों में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 7 अरब डॉलर (52,000 करोड़ रुपए) की गिरावट आई है।
अडाणी ग्रुप की 6 कंपनी भारतीय शेयर बाजार में हैं। इस साल जनवरी में ही इन सभी कंपनियों में 45 प्रतिशत तक का रिटर्न मिला। इसके अतिरिक्त अडाणी ट्रांसमिशन और अडाणी पावर में भी निवेशकों को भी कम समय में ज्यादा रिटर्न मिला है। इसके बाद निवेशक भी अडाणी ग्रुप का रूख करने लगे हैं।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.